HMD Vibe 2 5G का नया 6GB रैम वेरिएंट लॉन्च, 14,999 रुपये में मिलेगा 6000mAh बैटरी वाला फोन
HMD Vibe 2 5G का नया 6GB+128GB वेरिएंट भारत में लॉन्च हुआ। 16 जून से बिक्री शुरू होगी। फोन में 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी मिलती है। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 02:05:08 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 02:05:08 PM (IST)
HMD Vibe 2 5G का नया 6GB रैम वेरिएंट लॉन्च। (सोशल मीडिया)HighLights
- HMD Vibe 2 5G का नया 6GB वेरिएंट लॉन्च।
- 16 जून दोपहर 12 बजे से बिक्री शुरू होगी।
- लॉन्च ऑफर में कीमत घटकर 14,999 रुपये हुई।
टेक्नोलॉजी डेस्क। HMD ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन HMD Vibe 2 5G का नया 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने यह नया मॉडल यूजर्स की बढ़ती मांग को देखते हुए पेश किया है।
इससे पहले यह स्मार्टफोन 4GB+64GB और 4GB+128GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध था। अब अधिक रैम की जरूरत रखने वाले ग्राहकों के लिए नया विकल्प भी बाजार में उतार दिया गया है। कंपनी के अनुसार नया वेरिएंट 16 जून 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
16 जून से शुरू होगी बिक्री
HMD Vibe 2 5G के नए 6GB+128GB वेरिएंट की बिक्री 16 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसकी आधिकारिक कीमत 16,999 रुपये तय की गई है। हालांकि लॉन्च ऑफर और बैंक डिस्काउंट के बाद ग्राहक इसे 14,999 रुपये की विशेष कीमत पर खरीद सकेंगे। वहीं 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
फोन में 6.745 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें 6nm आधारित Unisoc T8200 प्रोसेसर लगाया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। डिवाइस LPDDR4x रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है।
50MP कैमरा और IP64 रेटिंग
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ सेकेंडरी कैमरा और LED फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, बॉटम स्पीकर और IP64 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित बनाती है।
दमदार बैटरी और कनेक्टिविटी
HMD Vibe 2 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, GLONASS और USB Type-C पोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कम कीमत में बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी के चलते यह फोन बजट सेगमेंट में मजबूत विकल्प माना जा रहा है।