iQOO ने उतारा नया गेमिंग स्मार्टफोन, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस Z11xa 5G
iQOO ने 7,200mAh बैटरी, Dimensity 7400 Turbo और 120Hz डिस्प्ले वाला Z11xa 5G लॉन्च किया। कीमत ₹28,999 है और बिक्री 14 सितंबर से Amazon पर होगी।
Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 03:13:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 03:13:29 PM (IST)
iQOO ने उतारा नया गेमिंग स्मार्टफोन। (सोशल मीडिया)HighLights
- iQOO Z11xa 5G की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये रखी गई।
- फोन में 7,200mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
- 6.76 इंच LCD डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट है।
टेक्नोलॉजी डेस्क। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में आइकू (iQOO) ने अपनी Z11 सीरीज का विस्तार करते हुए नया 'iQOO Z11xa 5G' मॉडल उतार दिया है। यह इस सीरीज के तहत पेश किया गया चौथा हैंडसेट है। दमदार 7,200mAh बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000 सीरीज प्रोसेसर से लैस यह फोन मुख्य रूप से गेमर्स और हैवी यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अगले हफ्ते से ग्राहक इस नए डिवाइस को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद सकेंगे।
कीमत, ऑफर्स और सेल की तारीख
- इस नए 5G स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत भारत में 28,999 रुपये तय की गई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने बैंक ऑफर्स भी पेश किए हैं, जिसके तहत एचडीएफसी (HDFC) और आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये की सीधी छूट मिलेगी।
साथ ही, इसे 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी घर लाया जा सकता है। यह डिवाइस 14 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यूजर्स इसे दो शानदार रंगों- टाइटन ब्लैक और प्रीस्टमैटिक ग्रीन में चुन सकेंगे। शानदार डिस्प्ले और खास गेमिंग फीचर्स
- बेहतरीन विजुअल अनुभव के लिए फोन में 6.76 इंच की एलसीडी (LCD) स्क्रीन दी गई है, जो 1,080x2,344 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। स्मूथ स्क्रोलिंग के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और तेज रोशनी में साफ देखने के लिए 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP68 और IP69 की मजबूत रेटिंग प्राप्त है। इसके अलावा, गेमिंग के शौकीनों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए 4D गेम वाइब्रेशन और एआई (AI) गेम वॉयस चेंजर जैसे खास फीचर्स जोड़े गए हैं। प्रोसेसर, कैमरा और जंबो बैटरी
- परफॉर्मेंस के मोर्चे पर यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट से लैस है, जिसे 8GB तक की रैम का सपोर्ट मिलता है। सुरक्षा के लिहाज से किनारे पर (साइड-माउंटेड) फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बात करें फोटोग्राफी की, तो इसके पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं, बेहतरीन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की विशाल बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह बायपास और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित वीवो के ओरिजिन 6 (Origin 6) ओएस पर काम करता है। कंपनी ने इसके साथ 2 ओएस (OS) अपग्रेड और 4 सिक्योरिटी अपडेट्स देने का भी वादा किया है।
यह भी पढ़ें- दुनिया के सबसे महंगे 3 स्मार्टफोन्स... 18K सॉलिड गोल्ड, हीरे और AI सुरक्षा से लैस हैं ये खास फोन