Moto G Max 5G लॉन्च: 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ मोटोरोला का नया धमाका
मोटोरोला ने Moto G Max 5G लॉन्च किया है। स्मार्टफोन में 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Android 16 और MediaTek Dimensity 6400 प्रोस ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 03:04:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 03:04:50 PM (IST)
Moto G Max 5G को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है।HighLights
- Moto G Max 5G में 200MP का कैमरा दिया।
- 5200mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
- 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट।
टेक्नोलॉजी डेस्क। मोटोरोला ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Moto G Max 5G को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले फीचर्स के साथ पेश किया है।
Moto G Max 5G फिलहाल ब्राजील में लॉन्च किया गया है और इसे 8GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। स्मार्टफोन दो आकर्षक कलर ऑप्शन Azul Claro और Grafite में खरीदा जा सकेगा।
200MP कैमरा बना सबसे बड़ा आकर्षण
Moto G Max 5G की सबसे बड़ी खासियत इसका 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर
स्मार्टफोन में 6.8 इंच का 1.5K Super HD Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.5GHz क्लॉक स्पीड पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G57 MC2 GPU मिलता है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
Moto G Max 5G में 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर काम करता है। फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा Military Grade 810H ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है।
कीमत और उपलब्धता
Moto G Max 5G को ब्राजील में BRL 2,519.10 (करीब 47,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। फिलहाल इसकी बिक्री Motorola Brazil के ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जा रही है।