Nothing Phone 4a सीरीज आज भारत में लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
नथिंग ने भारत में Phone 4a सीरीज लॉन्च की। इसमें Phone 4a और 4a Pro मॉडल शामिल हैं। दोनों में दमदार प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 05 Mar 2026 10:15:42 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Mar 2026 10:15:42 AM (IST)
Nothing Phone 4a सीरीज लॉन्च करने जा रही है। (फाइल फोटो)HighLights
- नथिंग Phone 4a सीरीज आज भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च
- सीरीज में Phone 4a और 4a Pro स्मार्टफोन मॉडल शामिल
- Phone 4a Pro में 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना
टेक्नोलॉजी डेस्क। स्मार्टफोन कंपनी Nothing आज भारत में अपनी नई Nothing Phone 4a सीरीज लॉन्च करने जा रही है। इस लाइनअप में दो स्मार्टफोन Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro शामिल होने की उम्मीद है।
हालांकि कंपनी ने अभी तक इन डिवाइस के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन और कीमत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लॉन्च से पहले कई रिपोर्ट्स में इनके संभावित फीचर्स और कीमत सामने आ चुके हैं। माना जा रहा है कि यह सीरीज प्रीमियम डिजाइन, दमदार प्रोसेसर और बेहतर कैमरा सेटअप के साथ बाजार में पेश की जाएगी।
लॉन्च इवेंट कब और कहां देखें
कंपनी के अनुसार Nothing Phone 4a सीरीज का लॉन्च इवेंट 5 मार्च को शाम 4 बजे आयोजित होगा। इस इवेंट को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nothing Phone 4a की बिक्री 12 मार्च से शुरू हो सकती है, जबकि Nothing Phone 4a Pro की सेल 26 मार्च से शुरू होने की संभावना है।
संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार, Nothing Phone 4a की भारत में शुरुआती कीमत करीब 32,000 रुपये हो सकती है। वहीं Nothing Phone 4a Pro की कीमत लगभग 42,000 रुपये से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक कीमत को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Nothing Phone 4a Pro के संभावित फीचर्स
- लीक्स के अनुसार, Nothing Phone 4a Pro में 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की संभावना है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 5080mAh बैटरी दी जा सकती है। Nothing Phone 4a के संभावित स्पेसिफिकेशन
- स्टैंडर्ड Nothing Phone 4a में 6.7 इंच का डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकता है। इसके साथ 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज दी जा सकती है।
- फोन में 5400mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है, जबकि फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।