OnePlus 15T जल्द होगा लॉन्च, कॉम्पैक्ट डिजाइन और 7500mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार कैमरा
OnePlus जल्द OnePlus 15T चीन में लॉन्च करेगा। फोन में कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32-इंच डिस्प्ले, LUMO पेरिस्कोप कैमरा, 7500mAh बैटरी और 100W सुपर फ्लैश चार् ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 02:31:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 02:31:45 PM (IST)
OnePlus नया स्मार्टफोन OnePlus 15T लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। (फाइल फोटो)HighLights
- 6.32-इंच फ्लैट डिस्प्ले और पतले बेजल
- डुअल रियर कैमरा व LUMO पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
- 7500mAh बड़ी ग्लेशियर बैटरी
टेक्नोलॉजी डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 15T लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसे पहले चीन में पेश करेगी। यह फोन पिछले साल अप्रैल 2025 में लॉन्च हुए OnePlus 13T का सक्सेसर माना जा रहा है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन की पहली ऑफिशियल तस्वीरें जारी कर दी हैं, जिनसे इसके डिजाइन और कैमरा सेटअप की झलक मिलती है।
लीक और आधिकारिक तस्वीरों से संकेत मिलते हैं कि नया डिवाइस कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फोन में पतले बेजल, छोटी स्क्रीन और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिल सकता है।
कैसा होगा OnePlus 15T का डिजाइन
- कंपनी ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर फोन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में फोन के पीछे स्क्वरकल शेप का कैमरा मॉड्यूल नजर आता है।
- कैमरा आइलैंड में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसके ऊपर एलईडी फ्लैश मौजूद है। डिजाइन की बात करें तो यह काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 13s, OnePlus 15 और OnePlus 15R से मिलता-जुलता दिखाई देता है। फोन की बॉडी कॉम्पैक्ट होगी और चारों तरफ पतले बेजल देखने को मिलेंगे।
डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 15T में 6.32 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्क्रीन के चारों तरफ बेहद पतले बेजल होंगे, जिससे यूजर्स को बेहतर फ्रंट डिजाइन और इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सकता है।
- कैमरा की बात करें तो फोन में अपग्रेडेड LUMO पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की संभावना है, जो दूर की फोटो को बेहतर क्वालिटी में कैप्चर करने में मदद करेगा।
बैटरी और चार्जिंग
- फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। इसमें 7500mAh की ग्लेशियर बैटरी मिलने की बात सामने आई है। कंपनी के चीन प्रेसीडेंट Li Jie का दावा है कि यह बैटरी कई बड़े फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से भी ज्यादा क्षमता वाली हो सकती है।
- इसके साथ ही डिवाइस में 100W सुपर फ्लैश चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा।