OnePlus Nord CE 6 जल्द होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ लेगा धमाकेदार एंट्री
OnePlus Nord CE 6 भारत में 7 मई को अपनी Nord सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिनमें OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite शा ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 24 Apr 2026 02:27:41 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Apr 2026 02:27:41 PM (IST)
OnePlus अपनी Nord सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। (फाइल फोटो)HighLights
- वनप्लस 7 मई को दो स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा।
- Nord CE 6 में 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।
- फोन में 8000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
टेक्नोलॉजी डेस्क। OnePlus भारत में 7 मई को अपनी Nord सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिनमें OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite शामिल हैं।
लॉन्च से पहले ही कंपनी ने Nord CE 6 के कई प्रमुख फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम अनुभव देने की कोशिश करेगा। दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और एआई फीचर्स के साथ यह स्मार्टफोन युवाओं और टेक लवर्स को आकर्षित कर सकता है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
OnePlus Nord CE 6 में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की संभावना है। साथ ही बेहतर कूलिंग के लिए बड़ा वैपोर चैंबर भी दिया जाएगा, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग स्मूद रहेगी।
कैमरा और एआई फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो डुअल एक्सिस OIS सपोर्ट करेगा। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। इसके अलावा AI Portrait Glow, AI Eraser, AI Unblur और AI Reframe जैसे कई एडवांस एआई फीचर्स दिए जाएंगे, जो फोटो और वीडियो एडिटिंग को आसान बनाएंगे।
बैटरी और ड्यूरेबिलिटी
फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात कही जा रही है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलेगा, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाएगा।
Nord CE 6 Lite की झलक
OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.72-इंच LCD डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी के साथ आएगा। Hyper Black और Vivid Mint कलर ऑप्शन में यह डिवाइस उपलब्ध होगा।