
टेक्नोलॉजी डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए जल्द ही नया Oppo A7 Pro Max 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन 4 अगस्त को चीन में पेश किया जाएगा।
लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी के अनुसार, यह ओप्पो का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि नई बैटरी तकनीक लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन देने के साथ करीब सात वर्षों तक अपनी क्षमता बनाए रखने में सक्षम होगी। फोन को कई रंगों और स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo A7 Pro Max 5G में 6.78 इंच का 1.5K OLED फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है।
कंपनी इस स्मार्टफोन को ब्लैक, ऑरेंज और ग्रेडिएंट व्हाइट रंगों में लॉन्च कर सकती है। प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह डिवाइस 8GB + 128GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होने की संभावना है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh सिलिकॉन-कार्बन एनोड बैटरी होगी। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद इसकी मोटाई केवल 8.47mm रखी गई है। इसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकेगी।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलने की संभावना है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम कर सकता है।