Made by Google इवेंट में आएगा Pixel 11 Pro, क्या है लॉन्च डेट, कैमरा, फीचर्स और संभावित कीमत
Google 12 अगस्त को Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर सकता है। Pixel 11 Pro में Tensor G6 चिप, 50MP ट्रिपल कैमरा, 16GB रैम और करीब ₹1.12 लाख कीमत मिलने की उम्मीद...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 01:42:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 01:42:59 PM (IST)
Google अपना बहुप्रतीक्षित 'Made by Google 2026' इवेंट आयोजित करने जा रहा है। (सोशल मीडिया)HighLights
- Google Pixel 11 सीरीज 12 अगस्त को लॉन्च हो सकती।
- Pixel 11 Pro में Tensor G6 चिप मिलने की उम्मीद।
- 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।
टेक्नोलॉजी डेस्क। Google जल्द ही अपना बहुप्रतीक्षित 'Made by Google 2026' इवेंट आयोजित करने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपनी नई Google Pixel 11 सीरीज से पर्दा उठा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइनअप में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकते हैं।
कंपनी पहले ही संकेत दे चुकी है कि इस बार इवेंट का मुख्य फोकस Gemini Intelligence और नए AI फीचर्स पर रहेगा। लॉन्च से पहले Pixel 11 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स और कीमत भी सामने आ गई है।
Google Pixel 11 सीरीज लॉन्च डेट और लाइव स्ट्रीम
Google का Made by Google इवेंट 12 अगस्त 2026 को आयोजित होगा। लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार 13 अगस्त सुबह 3:30 बजे शुरू होगा। यूजर्स इस इवेंट को Google के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे। माना जा रहा है कि कंपनी इस दौरान Pixel 11 सीरीज के साथ कई नए AI फीचर्स और डिवाइस भी पेश करेगी।
Google Pixel 11 Pro के संभावित फीचर्स
- लीक्स के अनुसार Google Pixel 11 Pro में 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz या 144Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन में नई Tensor G6 चिप, MediaTek M90 मॉडेम और Titan M3 सिक्योरिटी चिप मिलने की संभावना है।
- फोन में 16GB तक रैम, 1TB तक स्टोरेज और लगभग 4707mAh बैटरी दी जा सकती है। बैटरी 30W से 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
50MP ट्रिपल कैमरा और संभावित कीमत
- फोटोग्राफी के लिए Pixel 11 Pro में 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरे वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 42MP से 48MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Google Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत करीब ₹1.12 लाख हो सकती है। मेमोरी कॉस्ट बढ़ने के कारण इस बार Pixel 11 सीरीज की कीमत पिछले मॉडल्स के मुकाबले अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है।