Realme P4R 5G लॉन्च... 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स से लैस नया स्मार्टफोन
Realme ने भारत में P4R 5G लॉन्च किया है। फोन में 8000mAh बैटरी, Dimensity 6300 प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन जैसे ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 10 Jun 2026 02:26:40 PM (IST)Updated Date: Wed, 10 Jun 2026 02:26:40 PM (IST)
Realme P4R 5G लॉन्च। (फोटो- सोशल मीडिया)HighLights
- 8000mAh टाइटन बैटरी, तीन दिन तक बैकअप संभव।
- MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से दमदार परफॉर्मेंस मिलेगी।
- 6.8 इंच डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता।
टेक्नोलॉजी डेस्क। Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को लंबी बैटरी लाइफ, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस कूलिंग सिस्टम के साथ पेश किया है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की टाइटन बैटरी है, जिसे एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चलने का दावा किया गया है।
कीमत और उपलब्धता
Realme P4R 5G तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 4GB+128GB मॉडल की लॉन्च कीमत 16,999 रुपये, 6GB+128GB की कीमत 18,999 रुपये और 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। कंपनी का लॉन्च ऑफर सीमित समय के लिए लागू रहेगा।
144Hz डिस्प्ले और मजबूत डिजाइन
फोन में 6.8 इंच का सनलाइट डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। ऑडियो के लिए इसमें सुपर लीनियर स्पीकर्स और 400 प्रतिशत अल्ट्रा वॉल्यूम मोड का सपोर्ट मिलता है। डिवाइस को ArmorShell डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जिसे MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन और IP65 रेटिंग मिली है।
दमदार प्रोसेसर और कूलिंग सिस्टम
Realme P4R 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन Android आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 5300mm² AirFlow VC कूलिंग सिस्टम और वन-टैप कूलिंग फीचर दिया गया है।
![naidunia_image]()
8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा
फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो Bypass Charging तकनीक को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे Motion Photo फीचर के साथ आते हैं, जिससे यूजर्स छोटे वीडियो क्लिप्स भी कैप्चर कर सकते हैं।