16GB रैम और 9000mAh बैटरी, मार्केट में लॉन्च होते ही छा जाएगा One Plus 16, यहां जान लीजिए इसके फीचर्स और लॉन्च टाइम
फोन में 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 9000mAh की बैटरी और लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 02:55:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 02:57:22 PM (IST)
दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च होगा one plus 16 (फाइल फोटो)HighLights
- दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च होगा one plus 16
- 16GB रैम और 200 MP का मिलेगा कैमरा
- 185Hz रिफ्रेश रेट वाली मिलेगी डिस्प्ले
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 पर काम कर रहा है, जिसे रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्टूबर की शुरुआत में सबसे पहले चीन में पेश किया जा सकता है। लॉन्च से पहले फोन के कई संभावित फीचर्स सामने आ चुके हैं।
खास बात इसका कैमरा और बड़ी बैटरी बताई जा रही है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 9000mAh की बैटरी और लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
16 GB की मिलेगी रैम
जानकारी के अनुसार, OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 1/1.4 इंच का बड़ा सेंसर मिलने की बात कही जा रही है। बड़ा सेंसर होने से तस्वीरों में ज्यादा डिटेल और बेहतर फोटो क्वालिटी मिलने की उम्मीद है। साथ ही 16 जीबी रैम दी जाएगी।
185Hz रिफ्रेश रेट वाली मिलेगी डिस्प्ले
अपकमिंग OnePlus 16 के बारे में बताया जा रहा है कि इस फोन को ओप्पो के एनर्जी एफिसीएंट चिप के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह चिप लो-वोल्टेज डिस्चार्ज सपोर्ट करती है। इसके साथ ही फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिल सकती है। पिछले मॉडल से तुलना करें तो कंपनी ने उसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले दी थी।
लॉन्च तारीख नहीं आई सामने
OnePlus ने फिलहाल इस सोट को लिए लॉन्च तारीख का ऐलान नहीं किया है। संभव है कि यह फोन चीन में अक्टूबर में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 6.78-इंच का कस्टम BOE Oriental Screen 4.0 दिया गया है।
इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वनप्ल का अपकमिंग OnePlus 16 को चीन में CNY 4,999 (करीब 71,000 रुपए) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।