भारतीय बाजार में टेक्नो का नया 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस
TECNO POP X 5G भारत में लॉन्च हुआ है। इसमें 6500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 6.78-इंच डिस्प्ले और Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है। कीमत 15,999 रुपय ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 20 Apr 2026 02:53:55 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Apr 2026 02:53:55 PM (IST)
टेक्नो ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्ट फोन लॉन्च कर दिया है।HighLights
- TECNO POP X 5G भारत में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च
- 6500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है
- 6.78 इंच HD+ 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया
टेक्नोलॉजी डेस्क। टेक्नो ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया 5G डिवाइस TECNO POP X 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत परफॉर्मेंस और बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स की तलाश में हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
TECNO POP X 5G में 6500mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन तेजी से चार्ज हो जाता है। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो लगातार मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।
6.78-इंच डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस
फोन में 6.78 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग और 560 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Arm Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है।
डिवाइस में 4GB और 6GB LPDDR4x RAM के विकल्प के साथ 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जिसे microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
एडवांस कनेक्टिविटी और FreeLink फीचर
TECNO POP X 5G में कनेक्टिविटी पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें 4×4 MIMO और 5G+ कैरियर एग्रीगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो तेज और स्थिर इंटरनेट स्पीड सुनिश्चित करते हैं। इसके अलावा FreeLink Communication फीचर दिया गया है, जिससे बिना नेटवर्क के भी 1.5 किलोमीटर के दायरे में वॉइस कॉल, मैसेज और फाइल शेयरिंग की जा सकती है।
कैमरा और अन्य फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP64 Pro रेटिंग भी मिलती है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है।
कीमत और उपलब्धता
TECNO POP X 5G की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये (4GB+128GB) और 17,999 रुपये (6GB+128GB) रखी गई है। इसकी पहली सेल 24 अप्रैल से Amazon India पर एक्सक्लूसिव तौर पर शुरू होगी।