आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ आसान, UIDAI के नए एप से घर बैठे होगा काम, समझें पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपने आधार मोबाइल एप को नए फीचर्स और बेहतर इंटरफेस के साथ अपडेट किया है। इस अपडेट के बाद यूजर्स के लिए आधार से ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Mar 2026 02:42:43 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Mar 2026 02:42:43 PM (IST)
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ आसान।HighLights
- आधार सेवा केंद्र जाने की झंझट खत्म
- मोबाइल एप से खुद बदलें अपना नंबर
- 10 से 15 दिनों में हो जाएगा अपडेट
टेक्नोलॉजी डेस्क। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने अपने आधार मोबाइल एप को नए फीचर्स और बेहतर इंटरफेस के साथ अपडेट किया है। इस अपडेट के बाद यूजर्स के लिए आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठाना और भी आसान हो गया है। हालांकि, लेआउट में बदलाव के कारण कुछ फीचर्स अब नई जगह पर दिखाई दे रहे हैं।
Services सेक्शन में मिलेंगी नई सुविधाएं
अब मोबाइल नंबर अपडेट करने का विकल्प एप के Services सेक्शन में शिफ्ट कर दिया गया है। इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूजर्स अब घर बैठे ही मोबाइल नंबर अपडेट करने की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं, जिससे आधार सेवा केंद्र जाने की अनिवार्यता कम हो गई है। इसके अलावा, नए अपडेट में बायोमैट्रिक डेटा को लॉक/अनलॉक करने और किसी भी आधार नंबर को वेरिफाई करने की सुविधा भी जोड़ दी गई है।
मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका
अगर आप अपना मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधार मोबाइल एप डाउनलोड कर ओपन करें।
- होम पेज पर नीचे दिए गए 'Services' टैब पर क्लिक करें।
- यहां 'Mobile Number Update' पर क्लिक करें और 'Continue' पर टैप करें।
- अपना नया मोबाइल नंबर भरें और प्राप्त OTP के जरिए उसे वेरिफाई करें।
- स्क्रीन पर दिए गए ऑथेंटिकेशन स्टेप्स को पूरा करें।
यह भी पढ़ें- Nothing Phone 4a सीरीज आज भारत में लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
फीस और समय सीमा
इस ऑनलाइन सुविधा के लिए यूजर्स को 75 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा। रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद मोबाइल नंबर अपडेट होने में सामान्यतः 10 से 15 दिन का समय लगता है। यूजर्स एप के माध्यम से ही अपनी रिक्वेस्ट का स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं।