Vivo T5x 5G का नया Fusion Red अवतार लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ जानें कीमत
Vivo ने भारत में T5x 5G का नया Fusion Red वेरिएंट लॉन्च किया है। फोन में 7200mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मि...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 02:48:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 02:48:21 PM (IST)
स्मार्टफोन Vivo T5x 5G का नया Fusion Red कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। (सोशल मीडिया)HighLights
- Vivo T5x 5G का नया Fusion Red वेरिएंट लॉन्च हुआ।
- शुरुआती कीमत 18,999 रुपये, बिक्री 30 जुलाई से शुरू होगी।
- 7200mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट।
टेक्नोलॉजी डेस्क। Vivo T5x 5G Fusion Red Launch: वीवो ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Vivo T5x 5G का नया Fusion Red कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 28 जुलाई को इस नए रंग की घोषणा की।
इससे पहले यह स्मार्टफोन Cyber Green और Star Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध था। नया वेरिएंट केवल डिजाइन में बदलाव के साथ आया है, जबकि इसके सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पहले जैसे ही हैं। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Vivo T5x 5G Fusion Red की कीमत और उपलब्धता
Vivo T5x 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹18,999 रखी गई है। वहीं 8GB + 128GB मॉडल ₹20,999 और 8GB + 256GB वेरिएंट 22,999 रुपये में उपलब्ध होगा। नया Fusion Red कलर ऑप्शन 30 जुलाई दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे Flipkart, Vivo India ई-स्टोर और अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।
120Hz डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर
फोन में 6.76 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। डिस्प्ले में Eye Comfort Mode और TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिलता है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट पर काम करता है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा
- Vivo T5x 5G में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह लंबा बैकअप देने में सक्षम है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP बोकेह सेंसर दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। नया Fusion Red वेरिएंट उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जो दमदार फीचर्स के साथ स्टाइलिश डिजाइन भी चाहते हैं।
ये खबर भी पढ़ें- Made by Google इवेंट में आएगा Pixel 11 Pro, क्या है लॉन्च डेट, कैमरा, फीचर्स और संभावित कीमत