Vivo का 10,200 mAh बैटरी वाला 5G फोन इस डेट को होगा लॉन्च, 12GB RAM के साथ मिलेगा 50MP कैमरा
Vivo Y600 Pro 27 अप्रैल लॉन्च होगा, 10,200mAh बैटरी, 90W चार्जिंग, दमदार प्रोसेसर और प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगा। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 01:22:26 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 01:22:26 PM (IST)
Vivo का 10,200 mAh बैटरी वाला 5G फोन जल्द होगा लॉन्च। (फोटो- सोशल मीडिया)HighLights
- 27 अप्रैल लॉन्च होगा नया Vivo Y600 Pro स्मार्टफोन
- 10,200mAh बड़ी बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा
- 6.83 इंच OLED डिस्प्ले, 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ
टेक्नॉलोजी डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए Vivo लगातार नए डिवाइस लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी जल्द ही अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo Y600 Pro पेश करने जा रही है।
लॉन्च से पहले ही इस फोन की कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं, जिनमें इसकी बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले शामिल हैं। माना जा रहा है कि यह डिवाइस पुराने Vivo Y500 Pro का अपग्रेडेड वर्जन होगा।
27 अप्रैल को होगा लॉन्च
कंपनी के अनुसार, Vivo Y600 Pro को 27 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी सेल 30 अप्रैल से शुरू हो सकती है। फोन को Floating Gold, Bright Moon Black, Vast Blue और Starry Purple जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
10,200mAh की बड़ी बैटरी
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,200mAh बैटरी है, जो अब तक किसी भी Vivo फोन में सबसे बड़ी बताई जा रही है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन को लगभग 80 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा।
डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर
फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें आई-केयर फीचर्स भी होंगे। यह डिवाइस Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आएगा। साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाएगी।
संभावित स्पेसिफिकेशन
- लीक्स के अनुसार, Vivo Y600 Pro में 6.83-इंच OLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 12GB तक RAM और 512GB स्टोरेज मिलने की संभावना है।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। कुल मिलाकर, यह स्मार्टफोन लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम फीचर्स के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा विकल्प बन सकता है।