अब WhatsApp चलाने के लिए देने होंगे पैसे? मेटा ला रहा है 'Meta One' सब्सक्रिप्शन; जानें कितना होगा हर महीने का खर्च
मेटा अपने लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप में नई सशुल्क सदस्यता सेवा जोड़ने की तैयारी कर रहा है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 03:03:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jun 2026 03:03:24 PM (IST)
व्हाट्सएप में सीधे मेटा वन सदस्यता जोड़ने की तैयारीHighLights
- व्हाट्सएप में सीधे मेटा वन सदस्यता जोड़ने की तैयारी
- प्लस और मेटा वन प्रीमियम नाम से दो प्लान आ सकते हैं
- व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और मेटा एआई की प्रीमियम
टेक्नोलॉजी डेस्क। मेटा अपने लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप में नई सशुल्क सदस्यता सेवा जोड़ने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही मेटा वन नाम से ऐसी सुविधा ला सकती है, जिसके जरिए उपयोगकर्ताओं को मेटा के विभिन्न प्लेटफॉर्म की प्रीमियम सेवाएं एक ही सदस्यता में उपलब्ध होंगी।
मेटा वन से जुड़े नए विकल्प दिखाई दिए
जानकारी के अनुसार, व्हाट्सएप के एंड्रॉयड बीटा संस्करण में मेटा वन से जुड़े नए विकल्प दिखाई दिए हैं। इससे संकेत मिलता है कि भविष्य में उपयोगकर्ता सीधे व्हाट्सएप के भीतर ही सदस्यता खरीद और प्रबंधित कर सकेंगे।
कितना होगा खर्च
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी दो सदस्यता विकल्प पेश कर सकती है कि मेटा वन प्लस और मेटा वन प्रीमियम। मेटा वन प्लस की संभावित कीमत 6.99 यूरो (करीब 700 रुपये प्रति माह) हो सकती है। इस योजना में व्हाट्सएप प्लस के साथ उन्नत फोटो और वीडियो निर्माण उपकरणों की सुविधा मिलने की संभावना है।
वहीं, मेटा वन प्रीमियम की संभावित कीमत 20.99 यूरो (करीब 2,200 रुपये प्रति माह) बताई जा रही है। इस योजना में एक महीने का निःशुल्क परीक्षण भी दिया जा सकता है। इसके तहत उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता सुविधाएं, अधिक संख्या में तस्वीर और वीडियो तैयार करने की क्षमता तथा उच्च उपयोग सीमा जैसी अतिरिक्त सुविधाएं मिल सकती हैं।
इन योजनाओं की आधिकारिक घोषणा नहीं
दोनों योजनाओं में व्हाट्सएप प्लस शामिल होने की संभावना जताई गई है। इसके तहत उपयोगकर्ताओं को नए थीम, मनपसंद रिंगटोन, अधिक पिन की गई चैट, चैट सूची को अपनी पसंद के अनुसार व्यवस्थित करने की सुविधा और विशेष स्टिकर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन योजनाओं की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल यह सुविधा परीक्षण चरण में है और आने वाले समय में इसे लेकर और जानकारी सामने आ सकती है।