WhatsApp पर जल्द मिलेगा मैसेज शेड्यूल करने का विकल्प, तय समय और तारीख पर अपने आप डिलीवर होगा संदेश
WhatsApp जल्द ही iPhone यूजर्स के लिए एक नया शेड्यूल्ड मैसेज फीचर ला सकता है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 14 Jun 2026 03:53:05 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jun 2026 03:53:05 PM (IST)
यूजर्स तय तारीख और समय पर मैसेज भेज सकेंगेHighLights
- यूजर्स के लिए शेड्यूल्ड मैसेज फीचर पर कर रहा काम
- यूजर्स तय तारीख और समय पर मैसेज भेज सकेंगे
- फीचर ग्रुप और पर्सनल चैट दोनों में करेगा काम
टेक्नोलॉजी डेस्क। WhatsApp जल्द ही iPhone यूजर्स के लिए एक नया शेड्यूल्ड मैसेज फीचर ला सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी मैसेज को पहले से तैयार कर अपनी पसंद की तारीख और समय पर भेजने के लिए शेड्यूल कर सकेंगे। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स चैट में मैसेज टाइप करने के बाद सेंड बटन को दबाकर रखकर शेड्यूलिंग ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकेंगे। समय तय होने के बाद WhatsApp उस मैसेज को कतार में रखेगा और निर्धारित समय पर अपने आप भेज देगा।
शेड्यूल्ड मैसेज के लिए मिलेगा अलग सेक्शन
फीचर ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक, ऐप में शेड्यूल किए गए मैसेज को मैनेज करने के लिए अलग सेक्शन भी दिया जा सकता है। यहां यूजर्स सभी पेंडिंग मैसेज देख सकेंगे। इसके अलावा जिस चैट में मैसेज शेड्यूल होगा, वहां एक विशेष इंडिकेटर भी दिखाई दे सकता है। यूजर्स चाहें तो डिलीवरी से पहले मैसेज को डिलीट भी कर सकेंगे।
ग्रुप और पर्सनल चैट दोनों में करेगा काम
यह फीचर वन-टू-वन चैट और ग्रुप चैट दोनों को सपोर्ट करेगा। हालांकि ग्रुप में शेड्यूल किया गया मैसेज सिर्फ उन्हीं सदस्यों तक पहुंचेगा, जो मैसेज शेड्यूल होने के समय ग्रुप में मौजूद थे। बाद में जुड़ने वाले सदस्य उसे नहीं देख पाएंगे।