जनगणना 2027 में डिजिटल तकनीक से डेटा संग्रह होगा। इससे जनसंख्या, रोजगार, शिक्षा और संसाधन वितरण की सटीक जानकारी मिलेगी, जो सरकारी योजनाओं और नीतियों के लिए आधार बनेगी।
भारत में जनगणना केवल जनसंख्या गिनने की प्रक्रिया है। यह देश की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संरचना को समझने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। जनगणना 2027 इसी दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। इससे देश के हर नागरिक की बुनियादी जानकारी मिलेगी। आयु, लिंग, शिक्षा, रोजगार, आवास और सुविधाओं की स्थिति का व्यापक डेटा तैयार होगा, जो भविष्य की नीतियों और योजनाओं का आधार बनेगा।