मॉडल और एक्ट्रेस रहीं त्विषा शर्मा की भोपाल में कटारा हिल्स स्थित उनके ससुराल में 12 मई को संदिग्ध मौत के मामले में जांच जारी है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। त्विषा के परिजनों की ओर से लगे आरोपों पर उनकी सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को आरोपी बताते हुए केस दर्ज किया गया है।
मूल रूप से नोएडा की रहने वाली त्विषा की शादी भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी। त्विषा के परिजनों का आरोप है कि उसे प्रताड़ित किया जाता था। इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सीबीआई से जांच की सिफारिश की गई। हाईकोर्ट के आदेश पर त्विषा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया और मौत के 13 दिन बाद अंतिम संस्कार किया गया।