'मैंने माफियाओं को मिट्टी मिलाया, सपा उनकी कब्र पर पढ़ रही फातिहा', गाजीपुर में गरजे CM योगी
गाजीपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ रुपये की 268 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया और सपा पर माफिया संरक्षण व विकास रोकने का आ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 01:58:26 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 01:58:26 PM (IST)
गाजीपुर में CM योगी का सपा पर हमला। (फाइल फोटो)HighLights
- गाजीपुर में 692 करोड़ की 268 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास हुआ।
- मुख्यमंत्री योगी ने सपा पर माफिया संरक्षण का आरोप लगाया।
- कानून-व्यवस्था सुधार और माफिया कार्रवाई का किया उल्लेख।
डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजीपुर दौरे के दौरान 692 करोड़ रुपये की 268 विकास एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इस अवसर पर आयोजित जनसभा में उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था, विकास और रोजगार के मुद्दों पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश से माफिया राज समाप्त करने का काम किया है।
'माफिया का सफाया किया, सपा फातिहा पढ़ रही'
- जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में अपराध और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
- उन्होंने कहा, "हमने माफिया को मिट्टी में मिला दिया, जबकि समाजवादी पार्टी के लोग उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ने में लगे हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलता था, लेकिन अब प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है।
विकास और रोजगार पर भी साधा निशाना
- मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर की पहचान राष्ट्र रक्षा और वीरों की भूमि के रूप में रही है, लेकिन पिछली सरकारों की नीतियों से जिले की छवि प्रभावित हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने प्रदेश के विकास को बाधित किया।
- योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार लगातार बुनियादी ढांचे, रोजगार और जनकल्याण पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को रोजगार और प्रदेश को विकास की नई दिशा केवल भाजपा सरकार ही दे सकती है।