• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • गोरखपुर

यूपी के मीरजापुर में मजदूर के खाते से 41 करोड़ का ट्रांजेक्शन, आयकर और GST नोटिस से उड़े होश

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 01:15:46 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 01:17:05 PM (IST)
यूपी के मीरजापुर में मजदूर के खाते से 41 करोड़ का ट्रांजेक्शन, आयकर और GST नोटिस से उड़े होश
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. 2021 में रोजगार की तलाश में साले के साथ दिल्ली गए थे
  2. तीन साल बाद उन्हें आयकर विभाग से नोटिस मिला
  3. रोजाना मजदूरी कर किसी तरह परिवार का खर्च चलाते हैं

डिजिटल डेस्क, मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले एक मजदूर के बैंक खाते से करीब 41 करोड़ रुपये के लेन-देन का मामला सामने आने के बाद आयकर विभाग और जीएसटी विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया है।

नोटिस मिलने के बाद पीड़ित और उसका परिवार गहरे सदमे में है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके बैंक खाते का किसी अन्य व्यक्ति ने गलत इस्तेमाल किया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

2021 में रोजगार की तलाश में साले के साथ दिल्ली गए थे

पड़री थाना क्षेत्र के लोकापुर गांव निवासी श्याम बाबू बिंद के अनुसार, वर्ष 2021 में वह रोजगार की तलाश में अपने साले के साथ दिल्ली गए थे। वहां उन्हें बताया गया कि एक निजी कंपनी में नौकरी के लिए बैंक खाता खुलवाना जरूरी है। इसी भरोसे पर उन्होंने नया बैंक खाता खुलवा लिया।


श्याम बाबू का कहना है कि बाद में उन्हें नौकरी नहीं मिली और वे गांव लौट आए। घर लौटने के बाद उन्होंने कई बार बैंक पासबुक मांगी, लेकिन उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

तीन साल बाद उन्हें आयकर विभाग से नोटिस मिला

करीब तीन साल बाद उन्हें आयकर विभाग से नोटिस मिला, जिसमें उनके बैंक खाते से लगभग 41 करोड़ रुपये के लेन-देन का विवरण दर्ज था। कुछ समय बाद जीएसटी से भी नोटिस पहुंची। करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिलते ही पूरा परिवार चिंता में पड़ गया।

रोजाना मजदूरी कर किसी तरह परिवार का खर्च चलाते हैं

पीड़ित का कहना है कि वह रोजाना मजदूरी कर किसी तरह परिवार का खर्च चलाते हैं और उनके लिए इतनी बड़ी रकम का लेन-देन कल्पना से भी परे है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने उनके बैंक खाते का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये का कारोबार किया है।

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

श्याम बाबू ने बताया कि पहले उन्होंने पड़री थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, बैंक खाते के दुरुपयोग की सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले की जांच की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- राम जन्मभूमि मंदिर में CEO पद पर भर्ती, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, आयु सीमा और चयन की शर्तें