• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर

कानपुर के दरिंदे ने नाबालिग चचेरी बहनों और छोटी-छोटी बच्चियों के क्लाउड पर किए अश्लील वीडियो सेव, गूगल ने की शिकायत

कानपुर में एक युवक पर नाबालिग बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर गूगल ड्राइव में रखने का आरोप है। गूगल अलर्ट के बाद साइबर टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिय...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 04:50:50 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 04:50:50 PM (IST)
कानपुर के दरिंदे ने नाबालिग चचेरी बहनों और छोटी-छोटी बच्चियों के क्लाउड पर किए अश्लील वीडियो सेव, गूगल ने की शिकायत
बाल यौन शोषण से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नाबालिग बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाने का आरोप।
  2. गूगल ड्राइव में आपत्तिजनक वीडियो छिपाकर रखे गए।
  3. गूगल सुरक्षा सिस्टम ने संदिग्ध कंटेंट की पहचान की।

डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश के कानपुर से बाल यौन शोषण से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। चमनगंज क्षेत्र के एक युवक पर अपनी नाबालिग चचेरी बहनों, रिश्तेदारों की 8 से 10 वर्ष की बच्चियों और पड़ोस की लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें गूगल ड्राइव में सुरक्षित रखने का आरोप है।

गूगल के सुरक्षा ट्रैकिंग सिस्टम ने चाइल्ड पॉर्नोग्राफी कंटेंट का पता लगाकर इसकी सूचना संबंधित एजेंसियों को भेजी। इसके बाद साइबर टीम ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस किया। उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गूगल के सुरक्षा सिस्टम से हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो गूगल ड्राइव में छिपाकर रखे थे। गूगल के सुरक्षा सिस्टम ने संदिग्ध सामग्री की पहचान कर इसकी जानकारी राष्ट्रीय लापता एवं शोषित बाल केंद्र (National Center for Missing & Exploited Children - NCMEC) के पोर्टल पर भेजी, जहां से शिकायत संबंधित एजेंसियों तक पहुंची।

साइबर टीम ने तकनीकी जांच से पकड़ा आरोपी

शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपी के मोबाइल नंबर का पता लगाया। उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच की जा रही है।

बाल सुरक्षा के लिए काम करता है यह पोर्टल

एडीसीपी के अनुसार, राष्ट्रीय लापता एवं शोषित बाल केंद्र का पोर्टल लापता बच्चों की तलाश, बाल यौन शोषण से जुड़े मामलों की पहचान और ऐसे अपराधों को रोकने में संबंधित एजेंसियों की मदद करता है। इसी सिस्टम के जरिए इस मामले का खुलासा संभव हो सका।

ये खबर भी पढ़ें- UP के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का कारनामा, क्लास की एलइडी पर अश्लील गाना लगाकर किया मनोरंजन