_202686_125632_m.webp)
डिजिटल डेस्क, झांसी। झांसी-कानपुर नेशनल हेईवे के पूंछ थाना क्षेत्र के पास एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसके एक अन्य साथी ने भी दम तोड़ दिया। जबकि तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने आया था। मुलाकात के बाद वापस लौटते समय पूंछ क्षेत्र के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (मोठ) ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद अबान अहमद और उसके एक साथी को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल तीन अन्य युवकों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना का कारण वाहन का तेज स्पीड में होना और बैलेंस खो देना है। फिलहाल हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। अतीक अहमद के बेटे की मौत की खबर के बाद अस्पताल और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- फर्जी बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट का खेल खत्म, संसद में पास हुआ नया कानून, बदल गए रजिस्ट्रेशन के ये बड़े नियम