महाशिवरात्रि के अवसर पर ताजमहल में पूजा-अर्चना और शुद्धिकरण की घोषणा, पुलिस ने हिरासत में लिया
Agra News: महाशिवरात्रि के अवसर पर ताजमहल में पूजा-अर्चना और शुद्धिकरण की घोषणा के बाद प्रशासन सतर्क हो गया। अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं क ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 15 Feb 2026 01:57:42 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Feb 2026 02:03:13 PM (IST)
महाशिवरात्रि के अवसर पर ताजमहल में पूजा-अर्चना और शुद्धिकरण की घोषणा के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तारHighLights
- रामलीला मैदान से पहले रोके गए कार्यकर्ता
- मीरा राठौर को आवास पर नजरबंद किया
- कार्रवाई के विरोध में आमरण अनशन
डिजिटल डेस्क। महाशिवरात्रि के अवसर पर ताजमहल में पूजा-अर्चना और शुद्धिकरण की घोषणा के बाद प्रशासन सतर्क हो गया। अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं को ताजमहल की ओर बढ़ने से पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें पश्चिमी गेट तक भी पहुंचने की अनुमति नहीं दी गई।
वहीं संगठन की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया, जिसके विरोध में उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
रामलीला मैदान से पहले ही रोके गए कार्यकर्ता
महासभा ने मांग की थी कि महाशिवरात्रि के दिन शाहजहां के उर्स की तरह ताजमहल में प्रवेश निशुल्क किया जाए। मांग पूरी न होने पर संगठन ने साधु-संतों के साथ टिकट लेकर ताजमहल में प्रवेश कर पूजा करने की घोषणा की थी।
श्रीराम हनुमान मंदिर पर एकत्र होना था
इसके लिए कार्यकर्ताओं को सुबह 11 बजे रामलीला मैदान स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर पर एकत्र होना था। संभावित विवाद को देखते हुए पुलिस पहले से ही सक्रिय रही और रामलीला मैदान में मौजूद बबलू निषाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।
मीरा राठौर सहित कई पदाधिकारी नजरबंद
महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मीना दिवाकर, जिलाध्यक्ष मीरा राठौर और नगर महामंत्री नंदू के घर सुबह ही पुलिस पहुंच गई और उन्हें नजरबंद कर दिया। मंडल महामंत्री नितेश भारद्वाज समेत अन्य कार्यकर्ताओं को ताजगंज पुलिस ने ताजमहल के निकट से हिरासत में लिया।
कार्रवाई के विरोध में आमरण अनशन
पुलिस कार्रवाई के विरोध में मीरा राठौर अपने निवास पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की गई तो वे ताजमहल परिसर के भीतर भगवा ध्वज फहराकर शिवरात्रि मनाएंगी।
उनका कहना है कि जब शाहजहां के उर्स के दौरान तीन दिनों के लिए ताजमहल में निशुल्क प्रवेश दिया जा सकता है, तो महाशिवरात्रि पर ऐसा क्यों नहीं किया जा सकता।