कभी थर्राता था चंबल जिसके नाम से 27 साल बाद चढ़ा वो पुलिस के हत्थे, जाने क्या है पूर्व महिला डकैत सीमा परिहार से संबंध
UP News: चंबल की कुख्यात महिला डकैत रह चुकी सीमा परिहार के भाई रामवीर सिंह को पुलिस ने 27 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। रामवीर पर हत्या के प्रयास, जान ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 02:48:01 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Feb 2026 02:48:01 PM (IST)
चंबल डकैत सीमा परिहार का भाई रामवीर सिंह गिरफ्तारHighLights
- रामवीर के खिलाफ कोर्ट से पहले ही वारंट जारी था
- सूचना के आधार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
- गंभीर आरोपों में वर्ष 1999 में कई मुकदमे दर्ज थे
डिजिटल डेस्क। चंबल की कुख्यात महिला डकैत रह चुकी सीमा परिहार के भाई रामवीर सिंह को पुलिस ने 27 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। रामवीर पर हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी और घातक हथियारों से दंगा कराने जैसे गंभीर आरोपों में वर्ष 1999 में मुकदमे दर्ज थे। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को रविवार को अजीतमल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
रामवीर के खिलाफ कोर्ट से पहले ही वारंट जारी था
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रामवीर सिंह पुत्र शिरोमणि सिंह, अयाना थाना क्षेत्र के बबाईन गांव का निवासी है। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया। रामवीर के खिलाफ कोर्ट से पहले ही वारंट जारी था, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
नाम से ही पूरे इलाके में दहशत फैल जाती थी
चंबल की घाटी कभी एक से बढ़कर एक खूंखार डकैतों के लिए जानी जाती थी। इनमें कई महिला डकैत भी शामिल रहीं, जिनके नाम से ही पूरे इलाके में दहशत फैल जाती थी। चंबल के डकैतों की कहानियों पर बॉलीवुड में कई फिल्में भी बनीं।
पूर्व महिला डकैत सीमा परिहार को फूलन देवी के बाद चंबल की दूसरी सबसे ताकतवर महिला डकैत माना जाता था। उसकी डकैत बनने की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही।
पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?
एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि पूर्व चंबल डकैत सीमा परिहार के भाई रामवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल सात आरोपी थे, जिनमें से तीन पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं, दो की मौत हो चुकी है और दो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।
अब रामवीर की गिरफ्तारी के साथ सभी आरोपियों पर कार्रवाई पूरी हो गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रामवीर अजीतमल क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।