UP Police Exam: कहीं कलावा काटा तो कहीं उतरवाई बिछिया; सख्ती देख सहमे अभ्यर्थी, सवाल छूटा तो निकल पड़े आंसू
उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) और समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सख्त जां ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 14 Mar 2026 04:02:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Mar 2026 04:02:25 PM (IST)
यूपी पुलिस एसआई परीक्षाHighLights
- यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू
- कलावा काटकर और आभूषण उतरवाकर मिला प्रवेश
- पेपर में सवाल छूटने पर कुछ अभ्यर्थी हुए भावुक
डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) और समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सख्त जांच की गई। कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों के हाथों में बंधे कलावे काटे गए, जबकि कंगन, बाली, बिछिया, जूते-मोजे तक उतरवाए गए, इसके बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया।
53 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित
कानपुर में कुल 53 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, जहां करीब 77,760 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 1500 पुलिसकर्मी और यातायात व्यवस्था के लिए 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
परीक्षा दो पालियों में हो रही है पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक। केंद्रों पर मोबाइल, ब्लूटूथ, घड़ी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जमा कराए गए, जबकि रेटीना और फिंगरप्रिंट मिलान के बाद ही प्रवेश दिया गया।