• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यूपी चुनाव 2027 में चंद्रशेखर आजाद होंगे CM फेस... AIMIM-ASP में गठबंधन, ओवैसी ने किया एलान

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा सियासी समीकरण उभरकर सामने आया है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की ASP ने औपचारिक गठबंधन की घोषणा कर दी है।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 02:58:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 02:58:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
यूपी चुनाव 2027 में चंद्रशेखर आजाद होंगे CM फेस... AIMIM-ASP में गठबंधन, ओवैसी ने किया एलान
यूपी चुनाव 2027 में चंद्रशेखर आजाद होंगे CM फेस

HighLights

  1. यूपी चुनाव 2027 के लिए ओवैसी की AIMIM और ASP ने मिलाया हाथ
  2. 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' प्रदेश की सभी सीटों पर लड़ेगा चुनाव
  3. असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को घोषित किया सीएम चेहरा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा सियासी समीकरण उभरकर सामने आया है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी (ASP) ने औपचारिक गठबंधन की घोषणा कर दी है। इस नए राजनीतिक तालमेल के साथ ही प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' के नाम से सभी सीटों पर उतरेंगे मैदान में

दोनों दलों ने इस संयुक्त गठबंधन को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' (SPM) नाम दिया है। निर्णय लिया गया है कि यह मोर्चा उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा। इस दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने स्पष्ट कर दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में चंद्रशेखर आजाद ही इस गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।


भाजपा को रोकने के लिए मजबूत विकल्प: दलित-मुस्लिम भागीदारी पर जोर

गठबंधन की घोषणा करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' का गठन उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह मोर्चा राज्य की जनता के सामने एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगा और दलितों तथा मुस्लिम समाज को सत्ता व राजनीति में बराबर की हिस्सेदारी दिलाने के लिए काम करेगा।

इसे तीसरा नहीं, पहला मजबूत मोर्चा बता रहे चंद्रशेखर आजाद

दूसरी ओर, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने इस गठबंधन को बेहद अहम करार दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि इसे किसी 'तीसरे मोर्चे' के रूप में न देखा जाए, बल्कि यह प्रदेश का पहला सबसे मजबूत मोर्चा है। चंद्रशेखर ने हुंकार भरते हुए कहा कि अब वंचित समाज का किसी भी स्तर पर राजनीतिक अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह गठबंधन सत्ता परिवर्तन की नई इबारत लिखेगा।

यह भी पढ़ें- 'नौ सौ चूहे खाकर मंदिर जा रहे, शिवपाल को सुबह-शाम दंडवत प्रणाम करें', सपा पर ओपी राजभर का तीखा तंज

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।