यूपी में बिजली संकट पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- ‘गुजरात मॉडल का ट्रांसफार्मर फुंक गया’
अखिलेश यादव ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 'यूपी में गुजरात मॉडल का ट्रांसफार्मर फुंक गया है' और जबरदस्ती जोड़े गए तारों ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 28 May 2026 03:32:06 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 May 2026 03:32:06 PM (IST)
HighLights
- भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला
- बिना बिजली के ही मीटर दौड़ रहे हैं
- सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था और सरकार की कार्यशैली को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 'यूपी में गुजरात मॉडल का ट्रांसफार्मर फुंक गया है' और जबरदस्ती जोड़े गए तारों में अब चिंगारियां निकल रही हैं।
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में बिना बिजली के ही मीटर दौड़ रहे हैं, जबकि जनता भाजपाइयों के पीछे दौड़ रही है।
सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लिखा कि जो लोग बड़े-बड़ों को प्रशिक्षण देने का दावा करते थे, वे खुद ही फेल साबित हो गए हैं। ऐसे में उनके शिष्यों से क्या उम्मीद की जा सकती है।
अखिलेश बोले- जनता अब जवाब मांग रही है
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर समस्या के सामने हाथ खड़े कर देती है और जनता अब जवाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि बिजली संकट समेत कई मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल नजर आ रही है।
प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली कटौती और तकनीकी खामियों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। वहीं, सरकार का दावा है कि बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।