भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, बोले 70 प्रतिशत आबादी के साथ धोखा
India US trade deal: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। अखिलेश ने इसे देश की ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Feb 2026 04:03:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Feb 2026 04:03:20 PM (IST)
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अखिलेश यादव ने उठाए सवालHighLights
- पूछा, यह समझौता आखिर किस दबाव में किया गया
- देश की 70 प्रतिशत आबादी के साथ धोखा करार दिया
- ट्रेड डील की शर्तें क्या हैं, आम जनता को क्या लाभ मिलेगा
डिजिटल डेस्क। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पूछा कि यह समझौता आखिर किस दबाव में किया गया।
अखिलेश यादव ने इसे देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी के साथ धोखा करार दिया है। उन्होंने लिखा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इस ट्रेड डील की शर्तें क्या हैं और इससे आम जनता को क्या लाभ मिलेगा।
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच ट्रेड डील पर सहमति
गौरतलब है कि एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट कर भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की जानकारी दी थी। ट्रंप ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके “सबसे अच्छे दोस्तों” में से एक हैं और दोनों देशों के बीच यह समझौता आपसी दोस्ती और सम्मान के आधार पर हुआ है।
मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बातचीत और सहमति की पुष्टि की
ट्रंप ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध पर भारत पर लगाए गए पारस्परिक शुल्क (रेसिप्रोकल टैरिफ) को कम करने पर वह सहमत हुए हैं। ट्रंप की इस पोस्ट के बाद रात 11 बजे तक भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। हालांकि बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बातचीत और सहमति की पुष्टि की।