बाराबंकी पुलिस का बड़ा एक्शन, सपा प्रवक्ता मनोज यादव को किया गिरफ्तार, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
UP News: समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव को लेकर बीते 24 घंटों से चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। गुरुवार शाम घर से लापता हुए मनोज यादव को बाराबं ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 13 Feb 2026 02:08:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Feb 2026 02:08:46 PM (IST)
सपा प्रवक्ता मनोज यादव को बाराबंकी पुलिस ने किया गिरफ्तारHighLights
- समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव को लेकर सस्पेंस खत्म
- उनको बाराबंकी पुलिस ने एक पुराने मुकदमे में गिरफ्तार किया है
- उनकी पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
डिजिटल डेस्क। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव को लेकर बीते 24 घंटों से चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। गुरुवार शाम घर से लापता हुए मनोज यादव को बाराबंकी पुलिस ने एक पुराने मुकदमे में गिरफ्तार किया है।
बता दें कि मनोज यादव गुरुवार शाम काकोरी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस न लौटने पर उनकी पत्नी प्रभा ने शुक्रवार सुबह गोमती नगर विस्तार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा
गोमती नगर विस्तार इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के अनुसार, जांच के दौरान पता चला कि बाराबंकी के सफदरगंज थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है और आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गोमती नगर विस्तार थाने के इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई तो बाराबंकी के सफदरगंज में एक मुकदमे में उनकी गिरफ्तारी की जानकारी मिली है। आज पुलिस उन्हें बाराबंकी कोर्ट में पेश करेगी।
यह भी पढ़ें- संभल हिंसा मामला: ASP अनुज चौधरी सहित 22 पुलिसकर्मियों को राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने केस दर्ज करने पर लगाई रोक