यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी सौगात, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, परिवारों को भी मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों, मान्यता प्राप्त अनुदानित और स्ववित्तपोषित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व व ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 03:08:02 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jun 2026 03:08:02 PM (IST)
बेसिक शिक्षा से जुड़े कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा। (तस्वीर- फाइल)HighLights
- बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के परिवारों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा
- 4 जून को लखनऊ में महा-प्रशिक्षण, BSA को निर्देश जारी कर दिए गए हैं
- स्ववित्तपोषित और अनुदानित स्कूलों के स्टाफ को भी दायरे में लाने की तैयारी
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों, मान्यता प्राप्त अनुदानित और स्ववित्तपोषित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व विशेष शिक्षकों (सीडब्ल्यूसीएन) के लिए बड़ी खुशखबरी है। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) की वार्डेन, पूर्णकालिक शिक्षकों और प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइयों सहित उनके आश्रित परिवारों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ देने की तैयारी तेज हो गई है।
4 जून को लखनऊ में महा-प्रशिक्षण
बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने इस संबंध में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को कड़े निर्देश जारी किए हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना के सुचारू संचालन के लिए 4 जून को दोपहर 12 बजे बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय, लखनऊ में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।