• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, 3 की मौत और कई घायल

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट (मोहान) पर एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 12:47:31 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 12:47:31 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, 3 की मौत और कई घायल
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। राजस्थान से बिहार जा रही बस के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई है।

HighLights

  1. तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई
  2. करीब 60 यात्रियों को लेकर छपरा जा रही थी
  3. कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकाला

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट (मोहान) पर एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। बस राजस्थान के अरवल से करीब 60 यात्रियों को लेकर बिहार के छपरा जा रही थी।

हादसे के तुरंत बाद लगभग 50 से 60 यात्री बस के अंदर ही फंस गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम फौरन मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों व अन्य यात्रियों को बाहर निकाला

सरोजनीनगर के अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) सुमित प्रताप सिंह की अगुवाई में टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे बच्चों व अन्य यात्रियों को बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।


फिलहाल 35 घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में और 13 घायलों का लोकबंधु अस्पताल में चल रहा है। वहीं, प्रशासन हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतकों की पहचान करने में जुटा हुआ है।

चित्रकूट में भी दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया

वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सोमवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां दीपदान और दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। झांसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात लगभग ढाई बजे हुए इस भीषण सड़क हादसे में एक मासूम समेत चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी भीषण आग, हरियाणा के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।