सीएम योगी बोले, आंधी-बारिश के प्रभावितों को 24 घंटे के भीतर दिया जाए मुआवजा, अफसरों को मैदान में उतरने का निर्देश, हर तीन घंटे में मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अति वर्षा, आंधी और बिजली गिरने से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का संज्ञान लिया है। अधिकारियों को निर् ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 29 May 2026 03:23:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 May 2026 03:25:21 PM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अति वर्षा, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान का संज्ञान लिया। फाइल फोटोHighLights
- राहत राशि जल्द जारी करने के निर्देश
- हर तीन घंटे में स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं
- लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अति वर्षा, आंधी और बिजली गिरने से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के स्वजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए। जनहानि, पशुहानि और फसल व संपत्ति को हुए नुकसान का तेजी से आंकलन कर 24 घंटे के भीतर राहत राशि वितरित की जाए।
राहत राशि जल्द जारी करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने गुरुवार देर रात कई जिलों में तेज आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिनरे से भारी तबाही का संज्ञान लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को बचाव कार्य तेज करने, नुकसान का आकलन करने और राहत राशि जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं।
हर तीन घंटे में स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं
मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने व हर तीन घंटे में स्थिति की अद्यतन रिपोर्ट सरकार को उपलब्ध कराने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित परिवारों से लगातार संवाद बनाए रखा जाए और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए
उन्होंने जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को सतर्क रहते हुए राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।