• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

'अयोध्या आइए, पर्चा भरिए और चुनाव लड़िए', ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश य...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 03:57:00 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 03:57:00 PM (IST)
'अयोध्या आइए, पर्चा भरिए और चुनाव लड़िए', ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को दी सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती
अखिलेश यादव पर ओपी राजभर ने साधा निशाना (फाइल फोटो)

HighLights

  1. JPNIC में लगे 864 करोड़ पर अखिलेश से ओपी राजभर ने मांगा जवाब, बोले- ‘ड्रामा नहीं, हिसाब दीजिए’
  2. JPNIC से PDA तक अखिलेश पर ओपी राजभर के सवाल, अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती भी याद दिलाई
  3. JPNIC संचालन समिति में अखिलेश यादव के परिवार की भूमिका पर राजभर का सवाल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में जेपीएनआईसी (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

‘अखिलेश जी, ड्रामा नहीं, हिसाब दीजिए’

ओम प्रकाश राजभर ने JPNIC को लेकर अखिलेश यादव पर सवाल उठाते हुए कहा, “अखिलेश जी, आज ड्रामा नहीं, हिसाब दीजिए।” उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आप JPNIC पहुंचकर हंगामा करेंगे, भाषण देंगे और खुद को जेपी का अनुयायी बताएंगे, लेकिन जेपी के नाम की आड़ में अपनी सरकार के समय JPNIC में हुए खर्च हुए पैसों का हिसाब नहीं देंगे। हिसाब देने से भागिए मत।


864 करोड़ रुपये के खर्च और अधूरी परियोजना पर उठाए सवाल

राजभर ने कहा, “अखिलेश जी, JPNIC पर 864 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, फिर भी परियोजना पूरी नहीं हुई, इतना पैसा आखिर गया कहां?” वहीं राजभर ने JPNIC संचालन समिति की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा, “संचालन समिति में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और वसीम हसन की भूमिका क्या थी?”

उन्होंने पूछा, “लोगों को बताइए कि आखिर इस समिति को क्या अधिकार मिलने थे? इसमें आपकी भूमिका क्या थी?” राजभर ने JPNIC में प्रस्तावित व्यावसायिक सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा, “JPNIC में होटल, क्लब, जिम और दूसरी व्यावसायिक सुविधाएं बनाई गईं।”

उन्होंने सवाल किया कि इन सुविधाओं से होने वाली कमाई किसे मिलनी थी और संचालन किसके हाथ में जाना था। राजभर ने कहा कि जनता के पैसे से संपत्ति बने और उसकी कमाई की व्यवस्था खुद लोगों के लिए हो, यह कौन सा समाजवाद था?

‘अयोध्या आइए, पर्चा भरिए, चुनाव लड़िए’

राजभर ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “अखिलेश जी, आप अयोध्या से पर्चा भरिए। आपने ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। आपकी यह चुनौती मुख्यमंत्री जी ने स्वीकार कर आपको भी अयोध्या से सामने चुनाव लड़ने को कह दिया।”

उन्होंने आगे कहा, “अब इधर-उधर की बात क्यों कर रहे हैं? अयोध्या आइए, पर्चा भरिए, चुनाव लड़िए, वैसे हारेंगे आप ही, लेकिन कम से कम अपनी दी हुई चुनौती से तो मत भागिए।”

यह भी पढ़ें- चुनाव हुआ नहीं, सपा में बंटने लगे मंत्री पद, मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन पर PDA के नारे को लेकर घेरा

ओम प्रकाश राजभर ने सपा की पीडीए राजनीति पर भी निशाना साधा। राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “उम्मीदवारों के चयन में परिवार और धनपशु दिखे, इसमें पीडीए कहां गया?”

उन्होंने आगे कहा, “अखिलेश जी, राज्यसभा की दो सीटें आईं तो आपने अपने चाचा रामगोपाल यादव और बड़े उद्योग समूह के जुड़े धनराज नाथवाणी को चुन लिया, क्या आपको दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज से कोई नेता नहीं मिला?”

राजभर ने कहा कि सपा प्रमुख दिनभर पीडीए की बात करते हैं, लेकिन टिकट देने के समय अपना परिवार और धनपशु ही दिखता है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर पीडीए क्या सिर्फ भाषण और पोस्टरों के लिए है?