• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, महिला की मौत के बाद पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक महिला की मृत्यु का मामला सामने आने के बाद प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 29 Aug 2026 02:54:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Aug 2026 02:54:57 PM (IST)
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, महिला की मौत के बाद पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द
स्वाइन फ्लू को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त।

HighLights

  1. स्वाइन फ्लू को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त
  2. लखनऊ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत के बाद एक्शन
  3. लखनऊ में महिला की मौत के बाद सरकार अलर्ट

डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश में H1N1 (स्वाइन फ्लू) और मौसमी फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक महिला की मृत्यु का मामला सामने आने के बाद प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं।

डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

समीक्षा बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आपात स्थिति को छोड़कर किसी भी चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पतालों में आने वाले हर मरीज को समुचित इलाज मिले और किसी को भी बिना उपचार के वापस न लौटाया जाए। इसके अलावा, सभी सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार करने और मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में बेड आरक्षित रखने की सख्त हिदायत दी गई है।


बुखार प्रोटोकॉल अनिवार्य

डिप्टी सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO), मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों (CMS) और मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों से संवाद कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पतालों में आवश्यक दवाओं और जांच किटों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए अस्पतालों में मरीजों और मेडिकल स्टाफ के लिए मास्क पहनना तथा 'फीवर प्रोटोकॉल' का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी के 50 हजार बुनकरों के लिए खुशखबरी... 5 साल में बनेंगे 150 क्लस्टर, योगी सरकार ने दी मंजूरी

प्राइवेट लैब्स और अस्पतालों को निर्देश

सरकार ने निजी चिकित्सा संस्थानों और पैथोलॉजी लैब्स को भी जांच रिपोर्ट में पारदर्शिता बनाए रखने और स्वाइन फ्लू से जुड़े सभी आंकड़ों को तुरंत शासन के साथ साझा करने के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आम जनता से अपील की है कि वे बीमारी से घबराएं नहीं, बल्कि सतर्कता बरतें और लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से संपर्क करें।