राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज, सीएम योगी से मिलने के बाद SIT टीम अयोध्या पहुंची, DM-SSP भी रहे साथ
अयोध्या स्थित राम मंदिर के दान पात्रों से चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच अब तेज हो गई है। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 05:32:35 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 05:32:35 PM (IST)
HighLights
- एसआईटी के तीनों सदस्य पहुंचे, जिला अधिकारी भी थे साथ
- टीम ने प्रारंभिक स्तर पर मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई
- कथित चोरी से जुड़े पक्ष और जिम्मेदार व्यक्तियों की होगी पहचान
डिजिटल डेस्क, अयोध्या। अयोध्या स्थित राम मंदिर के दान पात्रों से चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच अब तेज हो गई है। मामले की पड़ताल के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) सोमवार दोपहर अयोध्या पहुंच गया। इससे पहले एसआईटी के प्रमुख और अन्य सदस्य लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चुके थे।
एसआईटी के तीनों सदस्य राम मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रारंभिक स्तर पर मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।
अयोध्या के जिलाधिकारी भी टीम के साथ मौजूद रहे
इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के पदेन सदस्य एवं अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी भी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने भी जांच दल के साथ मंदिर परिसर का दौरा किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद एसआईटी की जांच के लिए विस्तृत टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) भी जारी किए गए हैं।
जांच का दायरा केवल चोरी की घटना तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे प्रकरण के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।
जांच के दो प्रमुख बिंदु होंगे
सूत्रों के अनुसार जांच के दो प्रमुख बिंदु होंगे। पहला, चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़े आपराधिक पक्ष और संभावित जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान करना। दूसरा, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यवस्था में आवश्यक सुधारात्मक उपायों की सिफारिश करना, ताकि राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
एसआईटी की अयोध्या में मौजूदगी को मामले की गंभीरता से जोड़कर देखा जा रहा है। जांच दल मंदिर परिसर में दान संग्रह और उसकी निगरानी से जुड़ी पूरी व्यवस्था की भी समीक्षा कर सकता है।