• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

जन शिकायतों के निस्तारण में कासगंज पुलिस उत्तर प्रदेश में अव्वल

योगी सरकार में हर शिकायतकर्ता की समस्या का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। जन शिकायतों के निस्तारण में कासगंज पुलिस ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 06:15:20 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 06:15:20 PM (IST)
जन शिकायतों के निस्तारण में कासगंज पुलिस उत्तर प्रदेश में अव्वल

HighLights

  1. आईजीआरएस की अक्टूबर-2026 की रैंकिंग में पहला स्थान मिला
  2. सम्पूर्ण पूर्णांक 125 में से 125 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की
  3. पीड़ित को न्याय दिलाना ही पुलिस का मुख्य लक्ष्य

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। योगी सरकार में हर शिकायतकर्ता की समस्या का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। जन शिकायतों के निस्तारण में कासगंज पुलिस ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है। आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की अक्टूबर-2026 माह की रैंकिंग में कासगंज पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने सम्पूर्ण पूर्णांक 125 में से 125 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।

कासगंज आज आईजीआरएस में नंबर वन है

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप हर शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनना और उसका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी थाना प्रभारियों, सीओ और आईजीआरएस सेल ने टीम वर्क के साथ काम किया, जिसका परिणाम है कि कासगंज आज आईजीआरएस में नंबर वन है।


पीड़ित को न्याय दिलाना ही पुलिस का मुख्य लक्ष्य

एसपी ओ.पी. सिंह ने इस उपलब्धि के लिए जिले के सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना ही पुलिस का मुख्य लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।