• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत और 20 गंभीर घायल, दहशत में आए लोग

इस भयानक हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी चपेट में आकर आसपास के कई मकान पूरी त...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 31 Aug 2026 02:39:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 31 Aug 2026 02:40:42 PM (IST)
कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत और 20 गंभीर घायल, दहशत में आए लोग
फैक्ट्री में विस्फोट के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन

HighLights

  1. पटाखा फैक्ट्री विस्फोट से आठ की मौत
  2. जोरदार धमाके में 20 लोग गंभीर घायल
  3. आसपास के कई घर हुए जमींदोज

डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पर पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस दर्दनाक हादसे में शुरुआती जानकारी के मुताबिक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मलबे से 22 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है।

इसके अलावा इस भयानक हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी चपेट में आकर आसपास के कई मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए,जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी और मातम का माहौल है।


घायलों को भेजा गया अस्पताल

घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। बताया जाता है कि दोपहर 12 बजे से एक घंटा तक विस्फोट हुआ। अचानक पटाखों में धमाके से आसपास के ग्रामीण दहल उठे। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जुटने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तत्काल भारी पुलिस बल और राहत टीमों के साथ मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, महिला की मौत के बाद पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

जांच में जुटा प्रशासन

गंभीर रूप से घायल और झुलसे हुए लोगों को फौरन बेहतर इलाज के लिए एसआरएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

प्रशासन अब इस बात की जांच में जुट गया है कि घनी आबादी या बाजार के पास चल रही इस पटाखा फैक्ट्री के पास वैध लाइसेंस था या नहीं और सुरक्षा मानकों की किस स्तर पर अनदेखी की गई थी। इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बुरहानपुर में उत्तर प्रदेश का युवक तीन पिस्टल के साथ गिरफ्तार, डील होने पर डिलेवरी लेकर जा रहा था