• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

कप्तान साहब...हमारा 'मुन्ना' चोरी हो गया, उसे वापस दिला दीजिए, भैंसे के लिए पूरे गांव ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि, पास के गांवों वालों ने उसे चोरी करके एक लाख 20 हजार रुपए में बेच दिया है

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 02:14:43 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 02:14:43 PM (IST)
कप्तान साहब...हमारा 'मुन्ना' चोरी हो गया, उसे वापस दिला दीजिए, भैंसे के लिए पूरे गांव ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
भेैंसा खोजने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गांव अकबरपुर का 'मुन्ना' चोरी
  2. ग्रामीणों ने लगाई एसपी से गुहार
  3. चंदा एकत्र करके खरीदा गया 'मुन्ना'

डिजिटल डेस्क, मैनपुरी। मैनपरी के गांव अकबरपुर के ग्रामीण तीन दिनों से मुन्ना को लेकर परेशान है। वह तीन दिन से लापता है। ग्रामीण इसकी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और सकुशल बरामदगी की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि तीन साल पहले सभी ग्रामीणों ने चंदा करके खरीदा था। वह पूरे गांव का लाड़ला है।

चंदा एकत्र करके खरीदा गया मुन्ना

एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि, पास के गांवों वालों ने उसे चोरी करके एक लाख 20 हजार रुपए में बेच दिया है। ग्रामीण राजेंद्र सिंह तीन साल पहले ग्रामीणों से चंदा एकत्र कर हरियाणा के रोहतक से एक भैंसा खरीदकर लाए थे। ग्रामीणों ने उसका नाम मुन्ना रखा था। कुछ दिनों तक राजेंद्र ने उसे अपने यहां रखने के बाद गांव में खुला छोड़ दिया था।


यह भी पढ़ें- यूपी में बेटियों को नेतृत्व और सुरक्षा का मजबूत कवच, मीना मंचों के 450 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करेगी योगी सरकार

भैंसे को बेचने का आरोप

बीते दो दिसंबर को पास के एक गांव के लोगों ने चारे में मुन्ना को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद मुन्ना को आर्थिक लाभ पाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपए में बेच दिया था। इसके बाद से मुन्ना लापता है। काफी तलाशने के बाद भी मुन्ना का पता नहीं चला। अब पुलिस में शिकायत दर्ज करने आए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने तीन दिन का आश्वासन दिया है और मुन्ना को ढूंढने की बात कही है। अगर तीन दिन में मुन्ना का पता नहीं चलता है तो पुलिस कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नोएडा हिंसा में HC की टिप्पणी,कहा- लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध नागरिकों का मूल अधिकार, डीएम को बताया गैर जिम्मेदाराना