• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

केंद्रीय और रेलवे कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, बाल शिक्षा भत्ता और हॉस्टल सब्सिडी में 25% की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार और भारतीय रेलवे के लाखों कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सातवें वेतन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 04:18:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 04:19:51 PM (IST)
केंद्रीय और रेलवे कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, बाल शिक्षा भत्ता और हॉस्टल सब्सिडी में 25% की बढ़ोतरी
केंद्रीय और रेलवे कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत मिली है (AI तस्वीर)

HighLights

  1. बाल शिक्षा भत्ता (CEA) में 25% की वृद्धि हुई
  2. हॉस्टल सब्सिडी भी 25% बढ़कर 8,437.50 रुपये हुई
  3. दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा भत्ता दोगुना मिलेगा

डिजिटल डेस्क, प्रयागराज। केंद्र सरकार और भारतीय रेलवे के लाखों कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सातवें वेतन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने के बाद अब बाल शिक्षा भत्ता (Children Education Allowance) और हॉस्टल सब्सिडी में भी 25 प्रतिशत का इजाफा कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा संशोधित भत्तों से जुड़ी नई दरें आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई हैं।

संशोधित भत्तों का विवरण

बाल शिक्षा भत्ता (CEA): पहले मिलने वाली 2,250 रुपये प्रति माह की राशि को बढ़ाकर अब 2,812.50 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। इस प्रकार, कर्मचारियों को प्रति बच्चा 562.50 रुपये प्रति माह (वार्षिक आधार पर 6,750 रुपये) का सीधा अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा। सबसे खास बात यह है कि इसके भुगतान के लिए कर्मचारियों को भारी-भरकम बिल जमा करने की अनिवार्यता नहीं होगी; तय दरों के आधार पर ही सीधे भुगतान किया जाएगा।


हॉस्टल सब्सिडी

अपने बच्चों को घर से दूर हॉस्टल में पढ़ा रहे कर्मचारियों के लिए हॉस्टल सब्सिडी को 6,750 रुपये से बढ़ाकर 8,437.50 रुपये प्रति माह (या वास्तविक खर्च, जो भी कम हो) कर दिया गया है। इससे कर्मचारियों को प्रति माह 1,687.50 रुपये(वार्षिक 20,250 रुपये) का अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा।

संयुक्त लाभ

जो कर्मचारी शिक्षा भत्ता और हॉस्टल सब्सिडी दोनों का लाभ उठा रहे हैं, उन्हें प्रति बच्चा कुल 2,250 रुपये प्रति माह (वार्षिक 27,000 रुपये) का फायदा होगा।

दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष प्रावधान: दिव्यांग बच्चों के मामले में बाल शिक्षा भत्ता सामान्य दरों की तुलना में दोगुना होता है, इसलिए इसमें प्रति माह 4,500 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन-दिवाली से पहले UP Bihar वालों को तोहफा, दिल्ली-सुपौल डेली स्पेशल ट्रेन शुरू; रूट, टाइम टेबल और स्टॉपेज जानें

कर्मचारियों के बिना रुकावट मिल सकेगा वित्तीय लाभ

स्थापना विभाग के संयुक्त निदेशक के अनुसार, यह नया आदेश उत्तर मध्य रेलवे (NCR) सहित सभी क्षेत्रीय मंडलों, उत्पादन इकाइयों और प्रशिक्षण संस्थानों पर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस कदम से दावों (claims) के निपटारे में आने वाली व्यावहारिक समस्याएं दूर होंगी और कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वित्तीय लाभ बिना किसी अड़चन के मिल सकेगा।