• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

Lucknow Fire News: अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए ऊपर से कूदे छात्र, 15 की मौत, CM योगी बोले- दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक निजी कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि जान बचाने के लिए कई छात्रों को ऊपरी मंजिलों...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 04:28:44 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 11:36:15 PM (IST)
  • Join करें
Lucknow Fire News: अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए ऊपर से कूदे छात्र, 15 की मौत, CM योगी बोले- दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग।

HighLights

  1. घटना अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान की है
  2. सूचना मिलने पर दमकल की टीमें मौके पर पहुंची, बचाव अभियान जारी
  3. मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान, राहत और बचाव कार्य के दिए निर्दश

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक निजी कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि जान बचाने के लिए कई छात्रों को ऊपरी मंजिलों से कूदना पड़ा। सात से आठ लोगों के घायल होने और 15 छात्रों की मौत होने की सूचना है।

घटना स्थल पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी पहुंच गए। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एसीएस होम संजय प्रसाद डीजीपी राजीव कृष्णा के अलावा डीएम और दूसरे पुलिस अधिकारी मौके पर बचाव और राहत कार्य में जुटे हैं। पीछे की दीवार तोड़कर छात्रों को निकाला गया।


लखनऊ अग्‍न‍िकांड में मृतकों की सूची

1-अनुछा राय, पता- शांति नगर, अवध शिल्प ग्राम, लखनऊ

2-अनामिका सामंत, न्यू अलीपुर, कोलकाता

3-सोमाल्या बेरा, द्वारिका नगर, नामखाना, दक्षिण जिला, पश्चिम बंगाल

4- सैयम बिज, गोविंद नगर कानपुर

5-सूरज सिंह, लाल क्वार्टर, गोविंद नगर, कानपुर

6-सागर पंत, मायापुरी कालोनी, कल्याणपुर पश्चिम, लखनऊ

7-सुखमनी सिंह, आदर्श नगर, आलम बाग, लखनऊ

8-ज्योति, ज्ञान बिहार कालोनी, कमता, चिनहट लखनऊ

9-मोहम्मद अम्मार, लखपेड़ा बाग, बाराबंकी

10-निलेश कुमार, मार्टिन का पुरवा, हजरतगंज लखनऊ

11-जैनील चक्रवर्ती, कोटमा कलिरि, भालूमाडा, जिला अनुपुर, मध्यप्रदेश

12-अब्दुल रहमान, चौक चौपटिया, लखनऊ

13-आदित्य श्रीवास्तव, कैथीटोला, बिसवां, सीतापुर

14-शाहनाज सिद्दिकी, बीकेटी, लखनऊ

15-भविष्य शर्मा, अलीगंज, लखनऊ

दोषियों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई होगीः सीएम योगी

अग्‍न‍िकांड की सूचना मि‍लते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तय कार्यक्रमों को बीच में छोड़कर अलीगढ़ से तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

घटना अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के समय अचानक इमारत से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद का किया एलान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ितों को आर्थिक राहत देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। इसके अलावा घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Anguished by the loss of lives in a fire mishap in Lucknow, Uttar Pradesh. My condolences to the bereaved families. May the injured recover at the earliest. Rescue operations are underway and authorities are providing all possible assistance.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from…

— PMO India (@PMOIndia) June 22, 2026

naidunia_image

दमकल की टीमें मौके पर, बचाव अभियान जारी

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। दमकलकर्मी इमारत में फंसे लोगों की तलाश के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रशासन और फायर विभाग की टीमें मामले की जांच कर रही हैं।

छात्रों में मची भगदड़

आग लगते ही कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्रों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनी से बाहर निकलने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग करते हुए छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया।

naidunia_image

मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में भीषण आग: pic.twitter.com/NMVVY2HlZk

— Shivam Yadav (@Shivam28Y1) June 22, 2026

चश्मदीदों के अनुसार आग लगी तो बच्चे नीचे कूदने लगे

मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि घटना के वक्त कई बच्चे कोचिंग सेंटर के अंदर थे। आग लगी तो बच्चे नीचे कूदने लगे। घटना से जुड़े कई फोटो और वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। मौके पर डीएम विशाख, एडीसीपी उत्तरी ट्विंकल जैन समेत कई अधिकारी पहुंच चुके हैं।

दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हैं। घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं अभी तक आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर तक चलेगी रैपिड रेल, सीएम योगी बोले-आउटर रिंग रोड का भी निर्माण कराया जाएगा

एहतियात के तौर पर आसपास की इमारतें खाली कराई गई

पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास की इमारतों को खाली करा लिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए यातायात को भी पुलिस ने डायवर्ट किया है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बड़ी संख्या में पुलिस-प्रशासन और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं।