'जो करोड़ों की गाड़ियों में घूमते हैं, 45 रुपये का गमला चुराने से भी नहीं हिचकते', सीएम योगी बोले- कैसी मानसिकता है ये?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण समारोह के दौरान गमला चोरी की घटना का जिक्र करते हुए तीखा कटाक्ष किया। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 27 May 2026 01:23:01 PM (IST)Updated Date: Wed, 27 May 2026 01:58:36 PM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। फाइल फोटोHighLights
- गमला चोरी की घटना का जिक्र करते हुए किया कटाक्ष
- राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण समारोह के दौरान हुई थी घटना
- बोले-तस्वीर को शहर के प्रमुख चौराहों पर लगवाना चाहता था
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण समारोह के दौरान गमला चोरी की घटना का जिक्र करते हुए तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की मानसिकता बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जो करोड़ों की गाड़ियों में घूमते हैं, लेकिन 45 रुपये का गमला चुराने से भी नहीं हिचकते।
सीएम योगी ने कहा, कैसे-कैसे लोग हैं? हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अगर 45 रुपये का गमला खरीद लेते तो सम्मान भी बना रहता और शहर भी सुंदर दिखता।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी
उन्होंने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मुख्यमंत्री ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि वह उस तस्वीर को शहर के प्रमुख चौराहों पर लगवाना चाहते थे, हालांकि ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित व्यक्ति को अपनी हरकत पर आत्मग्लानि जरूर होगी।
प्रेरणास्थल से सीख लेने के बजाय चोरी जैसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जैसी महान हस्तियों की प्रतिमाएं स्थापित हैं। ऐसे प्रेरणास्थल से सीख लेने के बजाय चोरी जैसी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस दौरान सीएम योगी ने राजधानी में विकसित हो रही आधुनिक सुविधाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल के साथ-साथ ग्रीन कॉरिडोर, मेट्रो और अन्य जनसुविधाएं शहर को नई पहचान दे रही हैं।