• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

'वर्क फ्रॉम होम कैसा चल रहा है', अखिलेश यादव की कथित 20 करोड़ की गाड़ी पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा सियासी हमला बोला है। उन्होंने सपा प्रमुख की कथित 20 करोड़ रुपये की लग्जरी गाड़ी को ल...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 01:47:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 01:49:22 PM (IST)
'वर्क फ्रॉम होम कैसा चल रहा है', अखिलेश यादव की कथित 20 करोड़ की गाड़ी पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज
अखिलेश यादव की कथित 20 करोड़ की गाड़ी पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अखिलेश यादव की कथित 20 करोड़ की गाड़ी पर ओम प्रकाश राजभर का कसा तंज
  2. कहा- एसी में बैठकर पीसी करने के बाद अब गाड़ी में भी चाहिए घर वाली फीलिंग
  3. दलित-अति पिछड़ों से दूरी का लगाया आरोप, बोले- जनता सब देख रही है

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। सुभासपा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा सियासी हमला बोला है। राजभर ने अखिलेश यादव की कथित 20 करोड़ रुपये की लग्जरी गाड़ी को लेकर तंज कसते हुए इसे उनकी ‘वर्क फ्रॉम होम’ राजनीति से जोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश गरीब, दलित और अति पिछड़े लोगों के बीच जाने से बचते हैं और इसी कारण ऐसी गाड़ी का सहारा लिया जा रहा है।

अखिलेश जी, ‘वर्क फ्रॉम होम’ कैसा चल रहा है- ओम प्रकाश राजभर

सोशल मीडिया पर राजभर ने लिखा, “अखिलेश जी, ‘वर्क फ्रॉम होम’ कैसा चल रहा है? एसी में बैठकर पीसी वाला वर्क फ्रॉम होम।” इसके बाद उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव ने 20 करोड़ रुपये की “हॉलीवुड टाइप” भगवा रंग की गाड़ी मंगाई है। राजभर ने कटाक्ष किया कि चुनाव में घर से बाहर निकलना पड़े तो भी अखिलेश को गाड़ी के भीतर घर जैसा एहसास मिलता रहे।


यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव बोले- अब दान में दी गई 'कागभुसुंडि' गायब होने की खबर सामने आई है, SIT जांच की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

राजभर ने कहा कि अखिलेश को गरीबों के बीच जाने में डर लगता है कि कहीं जनता उनकी “पोल” न खोल दे। दलित और अति पिछड़ों को लेकर भी उन्होंने अखिलेश पर सीधा हमला किया। राजभर ने तंज किया कि शायद डर है कि कोई दलित या अति पिछड़ा हाथ मिला ले तो सैनिटाइजर इस्तेमाल करना पड़े, इसलिए बख्तरबंद गाड़ी, लिफ्ट और रूफटॉप का इंतजाम किया गया है।

राजभर ने कहा कि जनता अखिलेश यादव को भी देख रही है, उनकी राजनीति और कार्यकर्ताओं को भी। उनका ‘वर्क फ्रॉम होम’ और जनता के बीच जाने का डर भी लोगों की नजर में है। इसका जवाब समय आने पर जनता ही देगी।