• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यूपी में सरकारी नौकरी का मौका, 1,957 पदों पर निकली भर्ती, 3 अगस्त तक करें आवेदन; जानिए पूरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार (Auditor and Assistant Accountant) भर्ती को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 03:22:16 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 03:22:16 PM (IST)
यूपी में सरकारी नौकरी का मौका, 1,957 पदों पर निकली भर्ती, 3 अगस्त तक करें आवेदन; जानिए पूरी प्रक्रिया
यूपी में सरकारी नौकरी का मौका।

HighLights

  1. यूपी जल निगम में निकली नौकरियां
  2. 1,957 पदों पर होगी मुख्य परीक्षा
  3. PET 2025 पास अभ्यर्थी करें अप्लाई

डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार (Auditor and Assistant Accountant) भर्ती को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया में 20 अतिरिक्त पदों को शामिल कर दिया है। इसके बाद अब कुल 1,957 रिक्त पदों को भरने के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यूपी जल निगम के 20 नए पद शामिल

पूर्व में यह भर्ती विज्ञापन 1,937 रिक्तियों के लिए जारी किया गया था। आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश जल निगम के अंतर्गत सहायक लेखाकार के 20 नए पदों को इस भर्ती में जोड़ा गया है।


इस भर्ती में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार 3 अगस्त 2026 तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

संशोधन की अंतिम तिथि और पात्रता

आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार के संशोधन (Correction) या शुल्क समायोजन की अंतिम समय-सीमा 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इस मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र माने जाएंगे, जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 में भाग लिया हो और जिनके पास वैध स्कोरकार्ड उपलब्ध हो।

200 अतिरिक्त अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची जारी

एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में, आयोग ने ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। इससे पहले आयोग ने प्रमाण-पत्रों की जांच के लिए 6,113 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया था।

यह भी पढ़ें- एमपी टू छत्तीसगढ़ शराब तस्करी का यूपी में भंडाफोड़... पुलिस की पूछताछ में हैरान करने वाला खुलासा

अब आयोग ने उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटा और श्रवण बाधित (Hearing Impaired) श्रेणी के रिक्त रह गए पदों को भरने के लिए 200 अतिरिक्त अभ्यर्थियों का परिणाम और अनुपूरक चयन सूची (Supplementary List) जारी कर दी है। संशोधित कटऑफ अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, जहां अभ्यर्थी अपना परिणाम जांच सकते हैं।