LPG Cylinder: गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें, सांसद डिंपल यादव और इकरा हसन ने सरकार की तैयारियों पर दागे सवाल
देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गैस एजेंसियों के बाहर लाइन लगाकर सिलिंडर लेने का इंतजार कर रहे हैं ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 13 Mar 2026 04:58:44 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Mar 2026 04:58:44 PM (IST)
डिंपल यादव और इकरा हसन ने सरकार की तैयारियों पर दागे सवालHighLights
- देश के कई हिस्सों में LPG सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लंबी कतारें
- गैस की कमी को लेकर विपक्ष ने सरकार से तैयारी और व्यवस्था पर सवाल
- योगी आदित्यनाथ ने गैस आपूर्ति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की
डिजिटल डेस्क। देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गैस एजेंसियों के बाहर बड़ी संख्या में लोग लाइन लगाकर सिलिंडर लेने का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर एलपीजी की सप्लाई पर पड़ा है। खासतौर पर कमर्शियल सिलिंडर की कमी के कारण फास्ट फूड, चाय और पूड़ी-सब्जी के ठेले लगभग बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष भी सरकार पर सवाल उठा रहा है।
सरकार से तैयारी के बारे में सवाल
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि लोग घबराहट नहीं फैला रहे, बल्कि सरकार से तैयारी के बारे में सवाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और न्यूज में ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनमें लोग गैस सिलिंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। कई घरों में शादियों के चलते लोगों को चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को साफ तौर पर बताना चाहिए कि इस समस्या से निपटने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
वहीं सपा सांसद इकरा हसन ने भी सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि यदि सरकार ने समय रहते ध्यान दिया होता तो कमर्शियल सेक्टर पर इतना असर नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में हालात इतने खराब हैं कि लोगों को गैस सिलिंडर मिलना ही मुश्किल हो गया है।
इकरा हसन ने यह भी कहा कि सरकार भले ही कह रही है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जिस तरह से स्थिति को संभाला गया है उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के ईरान के साथ पहले अच्छे संबंध रहे हैं।