• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने सौंपी अंतिम रिपोर्ट, चंपत राय का नाम नहीं

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित चोरी के मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने सोमवार देर रात अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 02:36:43 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 02:37:17 PM (IST)
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने सौंपी अंतिम रिपोर्ट, चंपत राय का नाम नहीं

HighLights

  1. आधिकारिक तौर पर श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी
  2. रिपोर्ट में अनिल मिश्रा का जिक्र किया गया
  3. फिलहाल जेल में हैं चंदा चोरी के आरोपी

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित चोरी के मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने सोमवार देर रात अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय का नाम इसमें शामिल नहीं है, हालांकि रिपोर्ट में अनिल मिश्रा का जिक्र किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से पूर्व की जांचयह रिपोर्ट उस पहली एसआईटी द्वारा तैयार की गई है, जिसका गठन सर्वोच्च न्यायालय के मामले में संज्ञान लेने से पहले किया गया था। इसी टीम की प्रारंभिक जांच के आधार पर मामले की एफआईआर और गिरफ्तारियां सुनिश्चित की गई थीं।


जेल में हैं चंदा चोरी के आरोपी

दर्ज की गई एफआईआर में 8 लोगों को नामजद किया गया था, जबकि कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया था। ये सभी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

जांच समिति का गठन और टीम

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के विशेष अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को एक उच्च स्तरीय तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। इस जांच दल की कमान लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को सौंपी गई थी।

इस समिति में दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों किरण एस.(आईजी रेंज, लखनऊ), नील रतन कुमार (विशेष सचिव, वित्त विभाग) को भी शामिल किया गया था।

जांच का घटनाक्रम और अब तक की कार्रवाई

23 जून को एसआईटी ने मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंपी। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम ने आगे की जांच के लिए सात दिन का अतिरिक्त समय मांगा, जिसे शासन ने तुरंत मंजूर कर लिया।

25 जून को इसी प्रारंभिक रिपोर्ट की सिफारिशों के आधार पर अयोध्या में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोपियों की धरपकड़ शुरू हुई।

वहीं, 6 जुलाई को जांच दल ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट शासन को सौंपी थी।

अब आधिकारिक तौर पर श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी

सोमवार को सरकारी स्तर पर यह स्पष्ट किया गया कि विजय विश्वास पंत के नेतृत्व वाली एसआईटी की यह रिपोर्ट अब आधिकारिक तौर पर श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंप दी गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि इस प्रकरण में दर्ज की गई एफआईआर से लेकर अब तक की गई सभी कानूनी कार्रवाइयां इसी जांच दल की शुरुआती सिफारिशों पर आधारित हैं।

यह भी पढ़ें- बड़ा राजफाशः 800 करोड़ का इस्टीमेट था, श्रीराम मंदिर निर्माण में खर्च कर दिए 2,200 करोड़, पूर्व लेखा प्रभारी ने SIT को सौंपे साक्ष्य, लगाए गंभीर आरोप