• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

राम जन्मभूमि मंदिर में CEO पद पर भर्ती, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, आयु सीमा और चयन की शर्तें

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 04:49:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 04:58:19 PM (IST)
राम जन्मभूमि मंदिर में CEO पद पर भर्ती, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, आयु सीमा और चयन की शर्तें

HighLights

  1. नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं
  2. निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं
  3. उम्मीदवार की आयु 50 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 18 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे तक ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ट्रस्ट ने इस प्रतिष्ठित पद के लिए आयु, अनुभव और धार्मिक पृष्ठभूमि से जुड़ी विस्तृत पात्रता शर्तें भी निर्धारित की हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि और प्रक्रिया ट्रस्ट की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में 18 जुलाई 2026, शाम 4 बजे तक [searchcommittee.srjbt@gmail.com](mailto:searchcommittee.srjbt@gmail.com) पर ईमेल करना होगा। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra (Trust) invites applications for the position of Chief Executive Officer of the Shri Ram Janmabhoomi Mandir. Last date of application: Saturday 18 July 2026; 4 PM pic.twitter.com/FsKRbiG0x9

— ANI (@ANI) July 13, 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

सीईओ पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का सनातनी हिंदू होना अनिवार्य है। साथ ही वह नियमित रूप से पूजा-पाठ करने वाला हो। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि वैष्णव परंपरा से जुड़े रामभक्तों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

उम्मीदवार की आयु 50 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा किसी बड़े सार्वजनिक संगठन, सरकारी विभाग, प्रतिष्ठित संस्थान या कंपनी में कम से कम 20 वर्षों का प्रबंधकीय अनुभव होना आवश्यक है।

इन उम्मीदवारों को मिलेगी वरीयता

इस पद के लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ जरूरी है। ट्रस्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे सेवानिवृत्त अधिकारी, जिन्होंने किसी मंदिर या हिंदू धार्मिक संस्थान में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अथवा समान स्तर की जिम्मेदारी निभाई हो, उन्हें चयन में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन 18 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद चयन समिति प्राप्त आवेदनों की जांच कर आगे की प्रक्रिया पूरी करेगी।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब... केंद्र और यूपी सरकार को भी नोटिस जारी