खामेनेई की हत्या के विरोध में लखनऊ में आक्रोश, शिया हुए एकजुट, रात में निकालेंगे मशाल जुलूस
लखनऊ में खोमेनेई की मौत के बाद मुसलमान समुदाय एकजुट हो रहा है। लखनऊ के पुराने शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी ह ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 01 Mar 2026 02:22:08 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Mar 2026 02:24:03 PM (IST)
खामेनेई की हत्या के विरोध में लखनऊ में आक्रोश, शिया हुए एकजुट, रात में निकालेंगे मशाल जुलूसHighLights
- लखनऊ के पुराने शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू
- छोटे इमामबाड़े में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए
- रात आठ बजे छोटे इमामबाड़े में शोक सभा करेंगे
डिजिटल डेस्क। अमेरिका और इजराइल द्वार ईरान पर किए गए जोरदार हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खामेनेई सहित कई लोगों की मौत हो गई है। ईरान ने भी अपने सर्वोच्च नेता की मौत का सार्वजनिक रूप से बदला लेने की कसम खाई है।
ईरान ने इजरायल और अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाकर कई मिसाइल भी दागी हैं। इस बीच खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अमेरिका-इजरायल के हमले को लेकर लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।
पाकिस्तान के कराची में शहर में अमेरिकी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। अमेरिका के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी लाठी डंडे लेकर जमा हो गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा और चेतावनी के तौर पर गोलियां चलानी पड़ीं।
लखनऊ के पुराने शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है
वहीं, लखनऊ में खोमेनेई की मौत के बाद मुसलमान समुदाय एकजुट हो रहा है। लखनऊ के पुराने शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। प्रदर्शन के इलाके में हिंदुओं ने भी दुकानें नहीं खोली हैं। शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने रात साढ़े आठ बजे मशाल जुलूस निकालने का ऐलान किया है।
छोटे इमामबाड़े में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं
चौक में छोटे इमामबाड़े में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं। खामेनेई की हत्या को यहां के शिया समुदाय के लोगों ने शहादत करार दिया है। शिया समुदाय इस घटना के विरोध में मातम मना रहा है। समुदाय की ओर से तीन दिन का शोक घोषित किया गया है। सभी लोगों को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने का आह्वान किया गया है।
खामेनेई की हत्या इंसानियत का कत्ल हैः मौलाना कल्बे जवाद
मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि खामेनेई की हत्या इंसानियत का कत्ल है। इसके विरोध में लाेग संगठित हों। कल्बे जवाद ने कहा कि रात आठ बजे वह छोटे इमामबाड़े में शोक सभा करेंगे। इसके बाद कैंडल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने देशभर के मुस्लिम समुदाय से अपील की कि सभी लोग रात आठ बजे ही एक साथ विरोध जताएं।
मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि अमेरिका और इजराइल ने कायराना हरकत की है। विश्व के सबसे बड़े शिया नेता की इस तरह हत्या करना, नाइंसाफी है। दुनिया के सभी मुसलमान इसके विरोध में आएं और अपनी आवाज बुलंद करें।