• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

एमपी टू छत्तीसगढ़ शराब तस्करी का यूपी में भंडाफोड़... पुलिस की पूछताछ में हैरान करने वाला खुलासा

उत्तर प्रदेश की अनपरा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए एक महिंद्रा जाइलो कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 02:50:43 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 02:50:43 PM (IST)
एमपी टू छत्तीसगढ़ शराब तस्करी का यूपी में भंडाफोड़... पुलिस की पूछताछ में हैरान करने वाला खुलासा
मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ जा रही अवैध शराब सोनभद्र में पकड़ी गई, आरोपी गिरफ्तार।

HighLights

  1. सोनभद्र में 180 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
  2. MP से कम दामों में शराब खरीदकर छत्तीसगढ़ में बेचता था आरोपी
  3. गश्त के दौरान अनपरा पुलिस ने कार से जब्त की शराब की पेटियां

एजेंसी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की अनपरा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए एक महिंद्रा जाइलो कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने वाहन से करीब 20 पेटियों में भरी 1,000 शीशियां (कुल 180 लीटर) अवैध शराब बरामद की है। तस्करी के इस अनोखे तरीके और दामों में अंतर के खेल को देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं।

सूनसान इलाके से पकड़ा गया संदिग्ध चालक

अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक अशोक सिंह अपनी टीम के साथ नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान बैरपान मार्ग से अनपरा की ओर जाते समय ग्राम करहिया में सद्दाम के बंद पड़े ईंट-भट्ठे के पास एक संदिग्ध जाइलो गाड़ी खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम ने संदेह होने पर जब गाड़ी की तलाशी ली, तो चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपनी पहचान मकबूल खान के रूप में दी।


कम कीमत में खरीदकर पड़ोसी राज्य में दोगुने दाम पर बेचने का था प्लान

पकड़ा गया आरोपी मकबूल खान छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले (सनावल थाना क्षेत्र) के ग्राम कुल्डीह का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि वह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले स्थित विंध्यनगर थाना क्षेत्र (जयंत चौकी अंतर्गत दुद्धीचुआ) की एक शराब दुकान से कम कीमत पर शराब खरीदता था। इसके बाद वह इसे सीमा पार ले जाकर अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाता था।

आरोपी पर विधिक कार्रवाई, वाहन सीज

पुलिस ने बरामद अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही जाइलो कार को जब्त करते हुए संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया, वहीं वाहन को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में किसानों के मेधावी बच्चों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति 3,000 से बढ़कर 5,000 रुपये प्रतिमाह होगी