• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब... केंद्र और यूपी सरकार को भी नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट भी तलब की है। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 01:56:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 02:01:55 PM (IST)
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब... केंद्र और यूपी सरकार को भी नोटिस जारी
राम मंदिर ट्रस्ट को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस।

HighLights

  1. SIT की स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई
  2. 20 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
  3. चढ़ावा मामले की जांच पर सुनवाई

डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है। अदालत ने मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की स्टेटस रिपोर्ट भी तलब की है।

स्वतंत्र जांच की मांग पर सुनवाई

याचिकाओं में राम जन्मभूमि मंदिर को मिले चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र और न्यायालय की निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है। मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत तथा जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की पीठ ने की।


कोर्ट ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित SIT अपनी स्टेटस रिपोर्ट अदालत में पेश करे। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि रिपोर्ट में SIT के गठन से संबंधित पूरी जानकारी शामिल की जाए।

20 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को निर्धारित की है। साथ ही राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से भी याचिकाओं पर जवाब मांगा है। अब अगली सुनवाई में कोर्ट SIT की रिपोर्ट और संबंधित पक्षों के जवाब पर आगे विचार करेगा।