• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

यूपी में 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार... योगी सरकार और जापान के बीच ₹3,195 करोड़ का बड़ा करार

कानून-व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार और नई औद्योगिक नीतियों के दम पर उत्तर प्रदेश में निवेश का बेहतर माहौल तैयार हुआ है। इसी क्रम में योगी सरकार को एक औ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 05:32:42 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 05:32:42 PM (IST)
यूपी में 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार... योगी सरकार और जापान के बीच ₹3,195 करोड़ का बड़ा करार
यूपी में 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

HighLights

  1. यूपी-जापान सम्मेलन में ₹3,195 करोड़ का निवेश और भूमिपूजन
  2. यीडा (YIDA) में 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेंगे रोजगार
  3. एस्कॉर्ट्स कुबोटा ₹2,029 करोड़ व मिंडा ₹1,166 करोड़ करेगी निवेश

एजेंसी, लखनऊ। कानून-व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार और नई औद्योगिक नीतियों के दम पर उत्तर प्रदेश में निवेश का बेहतर माहौल तैयार हुआ है। इसी क्रम में योगी सरकार को एक और बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच प्रगाढ़ होती औद्योगिक साझेदारी के तहत नई दिल्ली में आयोजित 'उप्र-जापान निवेश सम्मेलन 2026' के दौरान एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड और मिंडा कॉर्पोरेशन लिमिटेड की कुल 3,195 करोड़ रुपये की वृहद परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में स्थापित होने वाली इन औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से 10,000 से अधिक युवाओं के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और निवेश व नवाचार के प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।


यीडा में स्थापित होंगे दो बड़े मैन्युफैक्चरिंग हब

इन परियोजनाओं से यीडा क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी, जिससे सहायक उद्योगों और आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) के क्षेत्र में भी नए अवसर बनेंगे...

  • एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड: यीडा के सेक्टर-10 में ₹2,029 करोड़ के निवेश से अपनी विनिर्माण इकाई स्थापित कर रही है। यहाँ ट्रैक्टर और भारी निर्माण उपकरणों का निर्माण होगा, जिससे लगभग 3,800 लोगों को रोजगार मिलेगा।
  • मिंडा कॉर्पोरेशन लिमिटेड: यीडा क्षेत्र में दो बड़े विनिर्माण प्रोजेक्ट्स शुरू कर रही है, जिनमें कुल ₹1,166 करोड़ का पूंजी निवेश होगा। इस परियोजना से करीब 6,440 युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे।

भारत-जापान संबंध और उत्तर प्रदेश का आर्थिक विकास

वर्चुअल भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत और जापान के संबंध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विश्वास पर आधारित हैं, जिसमें भगवान बुद्ध की करुणा, अनुशासन और साझा जीवन मूल्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आज भारत का 'ग्रोथ इंजन' बनकर उभरा है। बीते नौ वर्षों में प्रदेश के बजट, जीएसडीपी (GSDP) और प्रति व्यक्ति आय को तीन गुना करने में सफलता हासिल हुई है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में बैंककर्मी ने पत्नी और बीमार बहन की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

समारोह में मौजूद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत और जापान के संबंधों को दो महान सभ्यताओं का संगम बताया। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह सम्मेलन भारत-जापान तथा उत्तर प्रदेश-यामानाशी प्रांत के आपसी संबंधों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि भारत 6 से 8 प्रतिशत की सतत विकास दर और नियंत्रित मुद्रास्फीति के साथ विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।